Headlines

Alpha BO Collection Day 3: ‘अल्फा’ ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड


आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को काफी ऑनलाइन निगेटिविटी और क्रिटिक्स के खराब रिव्यू का सामना करना पड़ा है. बावदजूद इसके वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म ठीक-ठाक रफ़्तार से आगे बढ़ रही है. ठीक ओपनिंग के बाद वीकेंड में भी इसने कमाई में तेजी दिखाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘अल्फा’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

अल्फा’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ को बेशक मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं लेकिन ये ओपनिंग वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. इस फिल्म ने 9.25 करोड़ से खाता खोला था. फ्रेंचाइजी की सबसे लोअस्ट ओपनिंग करने के बाद इसे वीकेंड पर बड़ी बढ़त की ज़रूरत थी, भले ही इसे शनिवार और रविवार को कमाई में बंपर उछाल तो नहीं मिला फिर भी इसने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी तेजी दिखाई. बता दें कि शनिवार को दूसरे दिन इसने 11.50 करोड़ कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 13.25 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 34 करोड़ रुपये हो गई है.  

ये भी पढ़ें:-Satluj removed from OTT: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, एक्टर बोले- ‘बैन होने से पहले देख डालो’

अल्फा’ बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘अल्फा’ ने वीकेंड पर तेजी दिखाते हुए 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. इसी के साथ इसने साल की 5 फिल्मों ओ’रोमियो (34.51 करोड़), है जवानी तो इश्क होना है (28.51 करोड़), इक्कीस (22.05 करोड़) के ओपनिंग डे के कलेक्शन को मात दे दी है और साल की 6वीं सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.  

  1. धुरंधर 2- 466 (4 दिन)
  2. बॉर्डर 2- 129.89
  3. वेलकम टू द जंगल- 65.83
  4. भूत बंगला- 65.65
  5. कॉकटेल 2- 50.1
  6. ओ’रोमियो 34.51
  7. अल्फा-34 करोड़
  8. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51
  9. इक्कीस -22.05-(4-दिन
  10. पति पत्नी और वो दो- 20.11 

‘अल्फा’ के बारे में और जानकारी
इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फ़िल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन (कैमियो रोल में) भी हैं. इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा (यश राज फ़िल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है. ये वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है.

ये भी पढ़ें:-ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिखीं कृति सेनन, डिनर डेट की वीडियो वायरल

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *