Headlines

England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास


फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने 3-2 से मेजबान मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है.इंग्लैंड की तरफ से जीत का श्रेय जूड बेलिंगहैम को जाता है,जिन्होंने मात्र 98 सेकंड के अंदर दो गोल दाग कर टीम को मैच जीतवाया.

दोनों टीमों के बीच मुकाबला एस्टाडियो एज़्टेका में खेला जा रहा था.इस मुकाबले के दूसरे हाफ में इंग्लैंड की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना पड़ा,लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी और मुकाबले को जीत लिया.मुकाबला शुरू होने के 36 मिनेट बाद बेलिंगहैम ने शानदार हेडर से गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई.98 सेकंड बाद ही उन्होंने एक और गोल दाग दिया.बेलिंगहैम द्वारा लगाए गए यह दो गोल विश्व कप में सबसे तेज दो गोल लगाने के रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- MS DHONI Net Worth: धोनी की सालाना कमाई कितनी? कार और बाइक्स का सबसे महंगा कलेक्शन, जानकर उड़ जाएंगे होश!

जूलियन क्विनोनेस ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला

मेक्सिको की तरफ से गोल दागने जूलियन क्विनोनेस सामने आए.उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला और हाफ टाइम तक स्कोर 2-1 हो गया.दूसरे हाफ की शुरुआत में इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा.जारेल क्वांसाह को रेड कार्ड दिखा दिया गया और टीम केवल 10 खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ सकी

इंग्लैंड का डिफेंस उनके सामने मजबूती से खड़ा रहा

इसके बाद मैच के 60वें मिनट में हैरी केन की पेनल्टी के चलते इंग्लैंड ने 3-1 से मुकाबले में बढ़त बना ली.इसके बाद मेक्सिको की तरफ से राउल जिमेनेज ने पेनल्टी में गोल दाग कर स्कोर 3-2 कर दिया.मेक्सिको ने मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश की,लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस उनके सामने मजबूती से खड़ा रहा.

इंग्लैंड के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने काफी रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है.एस्टाडियो एज़्टेका में मेक्सिको को हराने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है.वहीं, जूड बेलिंगहैम के नाम भी 40 साल बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.बेलिंगहैम के रिकॉर्ड को लोग 1986 के माराडोना से जोड़ रहे हैं.

11 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला नॉर्वे से होगा.नॉर्वे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को हराकर विश्वकप का बड़ा उलटफेर कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर इस खिलाड़ी ने कहा,’- ‘उसे अभी से वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार करो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *