Headlines

‘दीदी, आप इंस्पिरेशन हो’…दिल्ली की महिला Uber ड्राइवर की कहानी वायरल, जमकर हो रही तारीफ


Delhi woman Uber Driver Viral Video : हर दिन सोशल मीडिया पर हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो लोगों को इमोशनल कर देती हैं. ऐसी ही एक कहानी दिल्ली की एक महिला Uber ड्राइवर की है, जिसने अपने हौसले और मेहनत से लोगों का दिल जीत लिया. एक नॉर्मल कैब राइड के दौरान शुरू हुई बातचीत ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो देखने के बाद लोग महिला ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें कई लोग अपनी मोटिवेशन भी बता रहे हैं. 

एक कैब राइड बनी यादगार एक्सपीरियंस

दिल्ली की रहने वाली माहेक धमेजा ने जब Uber कैब बुक की, तो उन्हें उम्मीद थी कि यह सिर्फ घर तक पहुंचने का सफर होगा, लेकिन इस सफर के दौरान उनकी मुलाकात महिला कैब ड्राइवर चमेली हल्दार से हुई, जिनकी कहानी ने उन्हें काफी प्रभावित किया. माहेक ने इस पूरे एक्सपीरियंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में लिखा था, मुझे सबसे प्यारी महिला Uber ड्राइवर मिली.  इसके बाद दोनों के बीच हुई बातचीत में चमेली हल्दार ने अपने संघर्ष और इस पेशे में आने के एक्सपीरियंस शेयर किए. 

पुरुषों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई

बातचीत के दौरान माहेक ने पूछा कि पुरुषों के दबदबे वाले इस पेशे में काम करना उनके लिए कैसा रहा. इस पर चमेली ने बताया कि कई बार उन्हें लोगों की गलत बातें भी सुननी पड़ीं. हालांकि उन्होंने कभी इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने कहा कि अब उन्होंने ऐसे हालात का सामना करना सीख लिया है और किसी की बात से उनका कॉन्फिडेंस कम नहीं होता है. 

रात में नहीं करतीं कैब ड्राइव

वीडियो में बातचीत करते समय महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी सामने आया. चमेली हल्दार ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देर रात कैब नहीं चलातीं, उनका कहना है कि वह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ही काम करती हैं. उनके अनुसार दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के लिए देर रात सफर करना सुरक्षित नहीं माना जा सकता है. 

परिवार ने पहले किया विरोध

चमेली हल्दार ने बताया कि जब उन्होंने कैब चलाने का फैसला किया था, तब उनके पति और परिवार के कई सदस्य इसके खिलाफ थे. उन्हें उनकी सुरक्षा और इस पेशे को लेकर चिंता थी, लेकिन समय के साथ जब उन्होंने खुद को साबित किया, तो परिवार की सोच बदल गई. आज स्थिति यह है कि परिवार को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है.  चमेली बताती हैं कि वह अपने परिवार की पहली महिला हैं, जिन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और कॉन्फिडेंस के साथ कार चलाना शुरू किया.

यह भी पढ़ें – Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

दीदी आप इंस्पिरेशन हो

सफर खत्म होने पर माहेक धमेजा ने चमेली हल्दार से कहा, दीदी, आप इंस्पिरेशन हो. यही बात बाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कही, वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने चमेली हल्दार की मेहनत, हिम्मत और पॉजिटिव सोच की तारीफ की. कई लोगों ने लिखा कि उन्होंने अपने काम और हौसले से यह साबित किया है कि अगर इंसान ठान ले, तो किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकता है. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, जिस तरह इन्होंने अपने काम से सभी को गलत साबित किया, वह काबिले-तारीफ है.  वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, पुरुषों के दबदबे वाले क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं हमेशा मोटिवेशन देती हैं. एक अन्य यूजर ने कहा, चमेली, आप नए भारत के लिए मोटिवेशन हैं और हमें आप पर गर्व है. कई लोगों ने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि अगली बार उनकी Uber राइड भी चमेली हल्दार जैसी ड्राइवर के साथ हो. 

यह भी पढ़ें – आग, तबाही और डर…दिल दहला देगा दमिश्क धमाके का ये मंजर, वीडियो देख रो पड़े लोग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *