Headlines

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा… ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. दोनों पार्टियों के बीच झड़प के बाद कोलकाता पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने कोलकाता पुलिस के साथ-साथ राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि आप सत्ता में कैसे आए. यहां पुलिस हम पर नजर रख रही है, लेकिन जहां महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, वहां वे मौजूद नहीं हैं. पूरे इलाके में- कालीघाट और मेरे घर से लेकर बालीगंज तक तांडव हो रहा है. क्या बंगाल की जनता यही ‘बदलाव’ चाहती थी?

पुलिस और भाजपा पर क्या बोलीं TMC चीफ?

ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमें रैली के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है. हमने कोर्ट की मंजूरी के बाद रैली की, फिर भी आपने देखा कि लोगों पर कैसे हमले हुए. जो लोग राम के नाम पर पैसे लूटते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. राम का नाम बदनाम न करें. हाई कोर्ट ने हमें इजाजत दी थी. मैं इसके लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार मानती हूं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नहीं.’ 

उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अगर आप चाहते, तो रैली शांतिपूर्ण ढंग से हो सकती थी, लेकिन आपने भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडागर्दी करने दी. यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. यह उत्तर प्रदेश के हालात से भी बदतर है.’ 

उन्होंने पुलिस के सामने सवाल उठाते हुए कहा, ‘पुलिस ने रैली के लिए हाई कोर्ट की मंजूरी का उल्लंघन कैसे किया? यह कोर्ट की अवमानना ​​है. वे लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं. वे बस हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले करते हैं, मैं भाजपा की निंदा करती हूं.’ 

नाबालिग के यौन उत्पीड़न और हत्या के बाद निकला था विरोध मार्च

दरअसल, यह घटना तब हुई जब राज्य की पूर्व सीएम ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के यूथ विंग के साथ दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर की रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में राजधानी कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित बालीगंज फारी इलाके में एक विरोध मार्च निकाला था, लेकिन इस विरोध मार्च के बीच टीएमसी और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई और पुलिस को मामले शांत करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था.

यह भी पढ़ेंः ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *