Headlines

शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो ‘बिस बॉस’ में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती


छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई. शिल्पा ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मेकर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था. इस पूरे विवाद पर हिना खान पहले भी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. 

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना
अब हिना खान एक बार फिर शिल्पा शिंदे पर भड़क उठी हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के इस झूठ को लेकर तीखा हमला बोला है. हिना हाल ही में अपने पति रॉकी रॉकी जायसवाल के साथ रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा. पहले रॉकी ने कहा, ‘जो करेंसी बनी है ना, वो है कंट्रोवर्सी.’ 

ये भी पढ़ें:-धर्मेंद्र ने अपनी मौत से पहले परिवार को क्या दी थी आखिरी सलाह? हेमा मालिनी ने किया खुलासा, सनी- बॉबी को लेकर कह दी ऐसी बात

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की…
इसके बाद हिना ने अपनी ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘उसने सब बोला बिग बॉस में… मेरे साथ ये हुआ, मेरे साथ गलत हुआ, मेरे साथ सब कुछ खराब किया, मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की… क्या उसने एक बार भी कहा कि इसके बदले में उसने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया? क्योंकि वो जानती थी, अगर वो ये बोलेगी, तो वह कभी नहीं जीतेगी.’

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर उठाए सवाल
इस पॉडकास्ट में रुबानी दिलैक ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते पर सवाल उठाए. रुबीना ने कहा, ‘लोग अच्छा पति या अच्छी पत्नी दिखाने का ढोंग करते हैं. अच्छे पति ने ना, हमने ऑफ-कैमरा कहीं सुना था, कहते हैं, ‘आप अपनी बीवी को क्यों नहीं लेकर जा रहे हो?’ तो उन्होंने कोट कहा था, ‘रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां थोड़ी उड़ानी हैं.’

आप बस दिखावा कर रहे हो…
इसके बाद हिना खान बोलीं, ‘अगर वो एक साल से अलग रह रहे हैं तो फिर 4-5 महीने पहले एक-दूसरे को सरप्राइज देने वाले यूट्यूब वीडियो क्यों बनाए जा रहे थे? आप पब्लिक में अच्छे पति और अच्छी पत्नी होने का दिखावा कर रहे हो बस.’ बता दें कि आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लक ऑप 2’ में नजर आ रही हैं. इसके प्रीमियर में उन्होंने खुलासा किया को वो गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं. दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-अतीत की दर्दनाक कहानियां सुनाना बंद न करें’, Satluj को बैन करने पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप बोले- ‘पायरेटेड वर्जन ही देखो’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *