Headlines

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत


हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. स्कूटी और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर चार युवक सवार होकर गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लालकुआं से ज्योलिकोट की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो से तीनपानी फ्लाईओवर पर उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई. चौथे युवक का इलाज जारी है.

‘मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति’, कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों व घायल युवक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों को घायल युवक के बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. मृतकों की पहचान राहुल राजपूत (निवासी गोरा पड़ाव), शिवम (निवासी गोरा पड़ाव) और अंशु आर्य के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक की पहचान आदि टम्टा के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

‘योगी जी के इशारे पर अखिलेश…’, सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Input By : अंकित शाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *