Headlines

61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल


कहते हैं कि अगर कुछ करने की ठान ली जाए, तो उम्र कभी आड़े नहीं आती. सोशल मीडिया पर इन दिनों पुणे से एक ऐसी ही प्रेरणादायक और दिल जीत लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर हर किसी को हैरान कर दिया है. एक 61 साल की मां की तबीयत खराब थी और उनका बेटा उन्हें डॉक्टर के पास क्लीनिक ले जा रहा था. लेकिन मां की जिद देखिए, वह अपने साथ जिम का बैग भी लेकर घर से निकलीं और डॉक्टर को दिखाने के तुरंत बाद सीधे जिम पहुंच गईं. इस उम्र में फिटनेस को लेकर ऐसी दीवानगी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इस उम्रदराज मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

जब डॉक्टर ने कहा ‘होने वाली है शुगर’

इस खूबसूरत वीडियो को हरीश ठाकुर नाम के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. हरीश ने बताया कि उनकी 61 साल की मां को पिछले साल डॉक्टरों ने ‘प्री-डायबिटिक’ घोषित कर दिया था. इसके बाद हरीश ने बहुत समझा-बुझाकर अपनी मां को जिम जाने के लिए राजी किया. फिर तो मां ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने महज 1 साल के अंदर कड़ी मेहनत करके अपना 18 किलो वजन घटा डाला. अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और उनकी शुगर की समस्या भी गायब हो चुकी है. लेकिन इस सफर के बाद उन्हें एक्सरसाइज करने का एक नया ‘अटैचमेंट’ यानी लत लग चुकी है.

तबीयत थी खराब, फिर भी बेटे की एक न सुनी और जिम में बहाया 1 घंटे तक पसीना

हरीश ने वीडियो में बताया कि उनकी मां की तबीयत कल से ठीक नहीं थी और उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी. हरीश ने उनसे कहा कि आज जिम छोड़ देते हैं और डॉक्टर के पास चलते हैं. लेकिन मां कहां मानने वाली थीं. उन्होंने डॉक्टर के पास जाने से पहले ही अपना जिम बैग पैक कर लिया. क्लीनिक पर डॉक्टर को दिखाने के तुरंत बाद वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं और बेटे को लेकर सीधे जिम पहुंच गईं. खराब तबीयत के बावजूद उन्होंने जिम में पूरे 1 घंटे तक वर्कआउट किया. हरीश ने हंसते हुए कहा कि अब उनकी मां को जिम जाने का एक ऐसा नशा हो गया है, जिसे वह चाहकर भी नहीं छोड़ सकतीं.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

इस मां की लगन और मेहनत को देखकर इंटरनेट यूजर्स बेहद भावुक और प्रेरित महसूस कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “एक साल पहले मुझे भी अपनी मां को जिम भेजने के लिए बहुत मनाना पड़ता था, लेकिन आज मुझे उन्हें आराम करने के लिए मनाना पड़ता है. अच्छी सेहत वो चीज है जिसे पैसा कभी नहीं खरीद सकता.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आंटी जी के लिए दिल से सम्मान, भगवान हर किसी को फिटनेस का ऐसा ही नशा दे.” एक और यूजर ने लिखा, “यह वीडियो बेहद मोटिवेटिंग है, इसे देखकर आज ही मैं अपने माता-पिता को एक्सरसाइज करने के लिए कहूंगा.”

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *