Headlines

इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो


इंटरनेट पर जानवरों के प्यारे और हैरान कर देने वाले वीडियो अक्सर लोगों का दिन बना देते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. आमतौर पर इंसानों को बास्केटबॉल कोर्ट पर जलवे बिखेरते देखा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी डॉल्फिन को बास्केटबॉल खेलते देखा है? सोशल मीडिया पर एक बेहद समझदार डॉल्फिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ अपने मालिक की हर बात समझती है बल्कि इंसानों की तरह उछलकर बास्केट में बॉल भी डाल देती है. इसका अनोखा टैलेंट देखकर हर कोई हैरान है.

मालिक ने समझाया और डॉल्फिन ने लगा दिया ‘डंक’

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉल्फिन स्विमिंग पूल में अपने ट्रेनर के पास तैरती हुई आती है. मालिक के हाथ में एक छोटी सी बास्केटबॉल है. वह डॉल्फिन को बॉल सौंपता है और बड़े प्यार से उसे कुछ निर्देश देता है, मानों वो उसे खेल के नियम समझा रहा हो. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मालिक की बात सुनते ही डॉल्फिन एक खास तरह की आवाज निकालती है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कह रही हो ‘हां बॉस, मैं सब समझ गई.’ इसके बाद जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

हवा में उछलकर किया परफेक्ट बास्केट

ट्रेनर से निर्देश पाने के बाद यह क्यूट डॉल्फिन बॉल को अपने मुंह में दबाती है और पूल के दूसरे छोर की तरफ तेजी से बढ़ती है, जहां पानी में ही एक बास्केटबॉल रिंग लगी हुई है. डॉल्फिन रिंग के पास पहुंचती है और पानी से ऊपर हवा में एक शानदार छलांग लगाती है. वह पूरे परफेक्ट निशाने के साथ बॉल को सीधे बास्केट के अंदर डाल देती है. बास्केट होते ही डॉल्फिन पानी में खुशी से झूम उठती है. उसकी यह गजब की फुर्ती और समझदारी देखकर ट्रेनर भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स बोले ‘इसे NBA में भेजो’

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यह तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस नन्ही खिलाड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “लगता है यह डॉल्फिन माइकल जॉर्डन की बहुत बड़ी फैन है, क्या परफेक्ट शॉट मारा है.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “जानवरों की समझदारी वाकई हैरान कर देने वाली होती है, यह वीडियो दिन की सबसे बेहतरीन चीज है.” एक और यूजर ने लिखा, “इस डॉल्फिन को तुरंत अमेरिकी बास्केटबॉल लीग यानी NBA में शामिल कर लेना चाहिए, इसके शॉट्स कमाल के हैं.”

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *