Headlines

दिलीप जोशी को कैसे मिला ‘जेठालाल’ का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- ‘मुझे चॉइस मिली थी’


टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अब 18 साल होने जा रहे है. साल 2008 से इस शो ने अब तक दर्शकों को बांधे रखा और आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई हैं. शो में सभी किरदार फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. हालांकि, जेठालाल का किरदार एक अलग मजा देता है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन फैंस को बहुत पसंद हैं. इसी बीच जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला?

दिलीप के सामने थी चॉइस 

मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में दिलीप जोशी ने कहा, ‘मैंने कोई ऑडिशन नहीं दिया था, बल्कि असित भाई ने मुझे चॉइस दिया था कि तुम डिसाइड करो कि तुम्हें क्या करना है? चंपकलाल या जेठालाल? तारक मेहता पर बना कॉलम, जिसपर ये बनी है, वो हम बचपन से पढ़ते आए है, तो मुझे पता था कि ये क्या है. मैं चंपकलाल दिखूंगा नहीं, लगूंगा ही नहीं. जेठालाल का भी जो कॉलम था, उसमें वो बहुत दुबला-पतला आदमी, चार्ली मूछें थी और मैं थोड़ा सा गोलू-मोलू हूं. पर वो भी मैंने कहा कि जेठालाल के लिए कोशिश कर सकता हूं. तब उन्होंने कहा कि ठीक है, तब जेठालाल का किरदार मैंने किया.’ 

ये भी पढ़ें: Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, ‘द ओडिसी’ से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

दिलीप का करियर 

बता दें कि दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में गुजराती थिएटर से की थी. कॉलेज के समय भी उन्हें ‘इंडियन नेशनल थिएटर’ से 3 बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है. वहीं उन्होंने मुंबई के पृथ्वी थिएटर में काम किया, जहां उन्हें एक दिन का 50 रुपये मिलता था. इसके बाद उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘खिलाड़ी 420’ और ‘वन 2 का 4’ जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं वो ‘कभी ये कभी वो’, ‘क्या बात है’, ‘हम सब एक हैं’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *