Headlines

धमाल 4 Vs वेलकम टू द जंगल: बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन निकला आगे? 7 दिनों में किसने किया जबरदस्त कलेक्शन, जानें


Dhamaal 4 Vs Welcome to the Jungle: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में है. दोनों की फिल्में अलग-अलग हैं और दोनों ही कॉमेडी मूवीज हैं. अक्षय कुमार फैंस को ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए कर रहे हैं, तो वहीं अजय देवगन अपनी फैंस का दिल धमाल 4 से जीत रहे हैं. ऐसे में सवाल भी उठना लाजिमी है कि दोनों में से आखिर बॉक्स ऑफिस की जंग कौन जीतता हुआ नजर आ रहा है? तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर 7 दिनों के बाद  बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे निकला और कौन पीछे रह गया?

7 दिनों के बाद 100 करोड़ के करीब पहुंची धमाल 4 

धमाल 4 ने सिनेमाघरों में 10 जुलाई को दस्तक दी थी. इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ रवि किशन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया ने शुरू की ‘रागिनी 3’ की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें

दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये से ज्यादा और तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोरकर फिल्म पहले तीन दिनों में ही 60 करोड़ के पार पहुंच चुकी थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सातवें दिन (गुरुवार, 16 जुलाई) को धमाल 4 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 7 दिनों में 96 करोड़ रुपये हो चुका है.

7वें दिन तक कितनी हुई थी वेलकम टू द जंगल की कमाई?

वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज हुई थी. ये फिल्म अपनी रिलीज के 21 दिन पूरे कर चुकी है. हालांकि धमाल 4 के 7 दिन के कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए वेलकम टू द जंगल के 7 दिनों तक के कलेक्शन की बात करें तो अक्षय की फिल्म ने सातवें दिन तक टोटल 93.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक अपने सातवें दिन इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हुआ था. यानी 7वें दिन तक के कलेक्शन की रेस में अजय देवगन की धमाल 4 अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल से आगे निकल चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘चांंद मेरा दिल’ से ‘मां इंति बंगारम’ तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 21 दिन में कितना कमाया?

30 से ज्यादा सितारों वाली वेलकम टू द जंगल 21 दिनों में भारत में 131 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. जबकि वर्ल्डवाइड इसने 193.48 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *