Headlines

FIFA Final देखने को बॉस से झूठ बोलकर ली छुट्टी,फिर एक रील ने खोली यूं खोली कर्मचारी की पोल


FIFA वर्ल्डकप का खुमार आखिरकार थम ही गया. जहां अर्जेटीना को 1-0 से हराकर स्पेन ने बाजी मार ली और ये बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया. लेकिन इस फाइनल के अलग अलग रूझान आने अब शुरू हो गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कर्मचारी ने अपने बॉस से FIFA फाइनल देखने के लिए झूठ बोलकर छुट्टी ली, लेकिन एक इंस्टाग्राम रील ने उसकी ऐसी पोल खोली कि उसे लेने के देने पड़ गए.

फीफा के लिए झूठ बोलकर ली छु्ट्टी

दरअसल, सोशल मीडिया हैंडल रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें बताया गया कि एक कर्मचारी FIFA वर्ल्डकप फाइनल के एक महीने पहले से ही ऑफिस से छुट्टियां लेने लगा था. वो कभी कुछ बहाना लगाता तो कभी बॉस को मीठा मीठा बोलकर अपनी छुट्टी मंजूर करवा लेता. ये सब फीफा वर्ल्डकप के दौरान ही चल रहा था. 

ऐसे हुआ बॉस को शक

इसके बाद कर्मचारी को हिदायत दी गई जिसके बाद उसने छुट्टियां लेना तो कम कर दिया लेकिन वो ऑफिस देर से पहुंचने लगा. इस पर एक और मैनेजर ने कर्मचारी के बॉस से मजाकिया अंदाज में कहा कि ये रातभर फीफा के मैच देखता है जिससे इसे उठने में देर होती है और ऑफिस ये देर से पहुंचता है. लेकिन बॉस ने इस बात को मजाक में लिया और ज्यादा गौर नहीं किया. एक दिन बॉस को शक हुआ तो उसने अर्जेटीना, स्पेन, पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमों की मैच की तारीख को कर्मचारी की छुट्टी वाली तारीख से मिलाया तब पता चला कि कर्मचारी उसी दिन छुट्टियां ले रहा था जिस दिन बड़ी टीमों के मैच हुआ करते थे.

एक इंस्टाग्राम रील ने खोल दी पोल

अब कर्मचारी ने अपने बॉस से फीफा वर्ल्डकप देखने के लिए 19 जुलाई की छुट्टी पहले से ही मंजूर करवा रखी थी और बहाना था फैमिली फंक्शन. इसके बाद बॉस ने एक दिन स्क्रॉल करते हुए एक इंस्टाग्राम रील देखी जिसमें एक स्कूल की प्रिंसिपल फीफा वर्ल्डकप के फाइनल के मौके पर स्कूल में छुट्टी का एलान करती दिखाई दे रही थीं. वहीं से बॉस का दिमाग ठनका और उसने पता लगाया तो मालूम हुआ उसी दिन कर्मचारी ने भी छु्ट्टी ले रखी है.

फिर पड़ी डांट और नहीं देख पाया फाइनल

इसके बाद बॉस ने कर्मचारी से जब फीफा वर्ल्डकप फाइनल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि सच में फैमिली फंक्शन में जा रहा है. इसके बाद जब उससे ट्रेन टिकट और पार्टी का कार्ड दिखाने को कहा तो वो पुख्ता सबूत नहीं दे पाया. इस पर बॉस ने उसे चेतावनी देते हुए ऑफिस बुलाया और कहा कि वक्त पर आकर काम शुरू कर दे.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ लोगों ने कर्मचारी के मजे लेने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…भाई ने पूरी ताकत लगा ली लेकिन वर्ल्डकप फाइनल नहीं देख पाया. एक और यूजर ने लिखा…भाई ऑफिस आकर मोबाइल में भी तो देख सकता था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…झूठ कितना ही बोल लो, सच सामने आकर ही रहता है और इस कर्मचारी के साथ भी यही हुआ.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *