Headlines

ई-रिक्शा से महीने की कमाई 81000 रुपये? वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया


सोशल मीडिया पर आजकल लोग अजीब-अजीब एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, लेकिन एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर का नया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस शख्स ने सोचा कि क्यों न एक दिन के लिए ई-रिक्शा चलाकर देखा जाए कि आखिर इसमें कमाई कितनी होती है. बस फिर क्या था, कैमरा ऑन हुआ, सड़क पर उतरे और शुरू हो गया “कमाई वाला एक्सपेरिमेंट”, जिसका नतीजा देखकर लोग भी हैरान रह गए. वीडियो देखने के बाद आप भी यही सोचेंगे कि क्यों कर रहे हैं लोग जॉब.

पहले चार घंटे में बैठाई 90 सवारियां

वीडियो में दिखता है कि शख्स ई रिक्शा में लगातार सवारियां बैठा रहा है और एक के बाद एक उसके राउंड लगते ही जा रहे हैं. पहले 4 घंटे में ही वो करीब 90 सवारियों को छोड़ चुका होता है और हर किसी से 10 से 20 रुपये चार्ज करता है. इसके बाद शुरु होता है असली खेल, जब वो ई रिक्शा को 12 घंटे तक चलाता है और जो कमाई होती है वो सभी के होश उड़ा देती है.

12 घंटे ई रिक्शा चलाकर कमाए 3200 रुपये

वीडियो में दिखता है कि इंफ्लुएंसर पूरे 12 घंटे तक ई-रिक्शा चलाता है. दिनभर सवारी ढोने के बाद जब उसने हिसाब लगाया तो कुल कमाई 3200 रुपये निकली. इसमें से 120 रुपये पार्किंग और 400 रुपये रिक्शा किराया निकालने के बाद उसके हाथ में 2700 रुपये बचे. अब अगर यही कमाई रोज हो, तो महीने के करीब 81,000 रुपये बनते हैं. यही आंकड़ा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें फटी रह गईं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ने का वक्त आ गया

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कोई मजाक में कह रहा है “भाई, कल से ऑफिस नहीं जा रहा, ई-रिक्शा ही चलाऊंगा”, तो कोई लिख रहा है “इतनी कमाई तो कई कॉर्पोरेट जॉब में भी नहीं होती”. हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि हर दिन इतनी कमाई होना आसान नहीं है और इसमें मेहनत भी काफी ज्यादा लगती है. एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि यहां सब मुझसे ज्यादा ही कमा रहे हैं. वीडियो को dhandhaonground नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *