Headlines

सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर


बिहार के सिवान जिले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान SIT मेंबर अभिषेक पटेल का एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें वह प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK-47 फायर करते हुए दिख रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है और अब अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है. दावा है कि सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान उन्होंने छात्रों की दिशा में AK-47 असॉल्ट लाइफल से फायरिंग की थी.  

जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक पटेल ने पहले छात्रों की दिशा में एक गोली दागी जिसके बाद आंदोलनकारी छात्र पीछे की ओर भागने लगे. फिर आरोपी पुलिसकर्मी ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए. वीडियो में भी वह करीब 6 राउंड फायर कर छात्रों के पीछे दौड़ते दिखे थे.

यह भी पढ़ें: ‘अगर CJP बिहार आई तो…’, क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?

दरअसल, नीट पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार (25 जुलाई) को बिहार बंद के समर्थन में वामपंथी छात्र संगठनों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था. इस दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा भी हुई थी. पुलिस के अनुसार, पटना, सारण, सिवान, औरंगाबाद और भागलपुर में बंद के दौरान हिंसा हुई, जबकि समस्तीपुर, नवादा और नालंदा में प्रदर्शन मुख्य रूप से शांतिपूर्ण रहे.

तेजस्वी यादव ने की थी सीएम सम्राट चौधरी की निंदा

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार के सभी जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि सिवान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी. उन्होंने इस घटना के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की निंदा की थी. 

तेजस्वी यादव ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया था. उन्हेंन लिखा था, “सिवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से सीधे गोलीबारी की. जब कोई अपराधी… मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस निर्दोष छात्रों पर गोलियां चलाती है.”

यह भी पढ़ें: छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *