Headlines

‘लाडकी बहिन योजना’ के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल


महिला बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के पैसों को लेकर महिलाओं पर बड़ा बयान दे दिया है. उनके बयान से अब यह मामला गरमा गया है. अदिति तटकरे ने कहा, “महिलाओं को जो लाडकी बहिन योजना के पैसे मिलते हैं वो शॉपिंग में उड़ा देती हैं.” इस बयान के बाद मंत्री को विपक्ष ने घेर लिया है.

विपक्ष का आरोप है कि अदिति ने महिलाओं का मजाक उड़ाया है. अदिति ने कहा कि हमने जो 1500 दिए, उन्हें महिलाएं शॉपिंग पर खर्च कर देती हैं. पैसे उनके खाते में जमा होते ही बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ जाती है.

अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर छात्रा अंकिता सांगले ने किया सुसाइड, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था

अदिति तटकरे पर महिलाओं का मजाक उड़ाने का आरोप

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने लाडकी बहिन योजना की मदद को लेकर महिलाओं का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा है कि जब हम पैसे देते हैं, तो महिलाएं शॉपिंग के लिए बाजार में भीड़ लगाती हैं. महिलाओं से ज्यादा व्यापारी हमसे पूछते हैं कि हम पैसे कब जमा करेंगे. 

तटकरे वाशिम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अहिल्या भवन के उद्घाटन समारोह के मौके पर आयोजित एक बातचीत कार्यक्रम में बोल रही थीं. अदिति तटकरे के इस भाषण के बाद विवाद होने की पूरी संभावना दिख रही है.

शॉपिंग में खर्च न करें पैसा- अदिति तटकरे

अदिति तटकरे ने अपने बयान में कहा कि हम लाडकी बहिनों को कहते है कि जो आपके अकाउंट में पंद्रह सौ रूपये आते हैं वो पूरे आप शॉपिंग मैं खर्च न करें. उन्होंने कहा कि कई बार हमारे पास व्यापारी वर्ग आता है और पूछता है कि लाडकी बहिनों को उनकी किश्त कब मिलेगी?

उन्होंने कहा, “महिलाओं से ज्यादा सरकारी किश्त आने की व्यापारी वर्ग को चिंता रहती है. ताकि महिलाएं आए और शॉपिंग करें. मैने व्यापारियों से पूछा क्या आपके घर के कोई लाभार्थी है क्या तो वे बोले नहीं जब लाडली बहनों को किश्त आती है तो बाजार मैं रौनक आ जाती है.

‘मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार’, संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *