Headlines

UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन


दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए GEN-Z आंदोलन को लेकर चर्चाएं आम थीं, वहीं अब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में Gen-अल्फा के विरोध प्रदर्शन ने महज चार घंटों में ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा दिया. यही नहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इन बच्चों की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी किया है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स लिखा, “उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में आज सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे ‘जेन-अल्फा’ अपने हाथों में परम पूज्य बाबा साहेब की तस्वीरें लिए शिक्षा एवं सम्मानजनक मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. इनका आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था बदहाल है. बेंच-डेस्क टूटे हुए हैं, पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है.” 

उन्होंने आगे लिखा कि उनका (छात्र-छात्राओं) कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार विद्यालय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. यह दृश्य भाजपा की डबल इंजन सरकार की शिक्षा व्यवस्था में विफलताओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है. इन्हीं बदहाल परिस्थितियों के विरोध में सामने आया यह दृश्य शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति बच्चों की जागरूकता के साथ-साथ बेहतर भविष्य की उनकी उम्मीदों को भी प्रतिबिंबित कर रहा था. जय भीम! जय जेन-अल्फा!

यह भी पढ़ें: यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने हाथों में पोस्ट-बैनर के साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. बच्चों का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग लिखने लगे कि जेन-जी के बाद अब जेन-अल्फा ने मोर्चा संभाल लिया है. छात्र-छात्राओं की मांग थी कि क्लास रूम्स में पंखें नहीं हैं, बैठने की व्यवस्था सही नहीं है. यही नहीं वाशरूम भी गंदे हैं.साफ पानी की व्यवस्था भी नहीं है.

DIOS ने लिया संज्ञान 24 घंटे में अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा 

इस वायरल वीडियो का संज्ञान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को कोई असुविधा नहीं होने देंगे.बोले 24 घंटे में हर क्लास में 4-4 पंखें लग जाएंगे, पीने के पानी के लिए आरओ का इंतजाम किया जाएगा. बिजली व फर्नीचर की व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा.

छात्र -छात्राओं ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद बीएसए के घेराव की चेतावनी दी थी. लेकिन मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने जल्द से व्यवस्थाएं सुधारने की हामी भरी. इसे लोग जेन-अल्फा को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *