ईरान से एक वीडियो सामने आया है. जिसे ‘यूएस प्रेसिडेंट की पत्नी मेलानिया ट्रंप को कैसे मारें’ नाम से इसे जारी किया गया है. वीडियो में अमेरिका की फर्स्ट लेडी के मोटरकेड और न्यूयॉर्क शहर में अलग-अलग जगहों पर तस्वीर दिखाई गई हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिखाया गया है कि शॉपिंग ट्रिप को ग्लोबल फ्रीडम फाइटर्स के ऑपरेशन के लिए उपयुक्त माना जा सकता है. इसमें आगे यह भी बताया गया है कि फर्स्ड लेडी की तरफ से खरीदे गए कपड़ों को दूषित (जहरीला) करने के लिए नर्व एजेंट (जहरीले रसायन) का इस्तेमाल किया जा सकता है. ईस्ट विंग और सीक्रेट सर्विस ने टिप्पणी की अपील पर तुरंत किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इस वीडियो में ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप को भी धमकी दी गई है. उसकी उम्र अभी फिलहाल 20 साल ही है. बैरन को धमकी देते हुए कहा गया है कि यह तो बस शुरुआत है. बैरन ट्रंप हमारा इंतजार करो.
सीक्रेट सर्विस में रखा ट्रंप की पत्नी और बच्चों को
ट्रंप की पत्नी और बच्चों को फिलहाल सीक्रेट सर्विस सिक्योरिटी दी गई है. इसे उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है. ट्रंप के सभी आवास, इनमें व्हाइट हाउस, न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर, बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा में मार ए लागो एस्टेट शामिल है. इन्हें कड़ी सुरक्षा के दायरे में रखा गया है. ईरान के साथ टकराव शुरू होने के बाद से ही ट्रंप परिवार लगातार निशाने पर है.
ईरान में एक बिलबोर्ड पर डोनाल्ड ट्रंप और परिवार के अन्य सदस्यों को निशाना बनाने का बात कही गई है. हाल ही में तेहरान में ऐसे बिलबोर्ड लगाए गए हैं. इनमें राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों को मारने की बात कही गई है. इनमें मेलानिया और उनके बच्चे डॉन जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन शामिल है. मैसेज में कहा गया है कि खून का बदला खून. मेलानिया ट्रंप इस महीने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुई हैं. शुक्रवार रात को भी व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में भी मौजूद नहीं रही हैं. इनके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप को भी ईरान से धमकियां मिली हैं. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका ने ईरान पर इजरायल के साथ संयुक्त हमला किया था.
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
