Headlines

12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान


2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. विश्व कप टूर्नामेंट के लिए ICC ने 12 मैदानों पर मुहर लगा दी है. वर्ल्ड कप के मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के 8 स्टेडियम, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया को मेजबानी के लिए सिर्फ एक मैदान मिला है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा. बता दें कि यह 24 साल बाद है जब अफ्रीकी माहद्वीप में क्रिकेट वर्ल्ड कप की वापसी हुई है. इससे पहले अफ्रीका में आखिरी बार वर्ल्ड कप 2003 में खेला गया था, उस समय दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या नए मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी की थी.

मैदानों की लिस्ट

दक्षिण अफ्रीका- वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा), मानगुआंग ओवल (ब्लूमफोनटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल), बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी)

जिम्बाब्वे- हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलवायो), फाले मोसी-ओ-टून्या इंटरनेशनल स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया- नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहॉक) 

 

बदल गया है फॉर्मेट

इस बार वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट  भी बदला गया है. विश्व कप में कुल 14 टीम भाग लेंगी और टूर्नामेंट कॉ कुल 3 चरणों में विभाजित किया गया है. सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी, जिनमें से केवल एक ही आगे बढ़ पाएगी. उसके बाद 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिनमें से 7 टीम अगले चरण यानी सुपर-7 स्टेज में पहुंचेंगी. उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *