Headlines

AI क्या करके मानेगा! 188 रुपये में करवा रहा भगवान से बात, जान लें कैसे होगी कॉलिंग?


आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर दिन नई सीमाएं तोड़ रहा है और अब यह तकनीक एक ऐसे विवाद में फंस गई है जिसने पूरी दुनिया में बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर एक नया ऐप तेजी से वायरल हो रहा है जिसका नाम है “Just Like Me”, जिसमें यूजर्स AI अवतार से बात कर सकते हैं और उसमें खास बात यह है कि इसमें “Jesus Christ” का AI वर्जन भी मौजूद है. यानी अब लोग पैसे देकर AI से “भगवान से बातचीत” करने जैसा अनुभव ले रहे हैं. इस ऐप में सिर्फ 1.99 डॉलर यानी करीब 188 रुपये प्रति मिनट में लोग AI Jesus से सवाल पूछ सकते हैं, सलाह ले सकते हैं और भावनात्मक बातचीत कर सकते हैं. इस पूरे कॉन्सेप्ट ने टेक्नोलॉजी और आस्था दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

क्या है यह “Just Like Me” ऐप और कैसे करता है काम

यह ऐप एक AI चैट और वीडियो कॉल प्लेटफॉर्म है जहां अलग अलग AI कैरेक्टर मौजूद हैं. इनमें आध्यात्मिक गुरु से लेकर मशहूर हस्तियों तक के अवतार शामिल हैं. सबसे ज्यादा चर्चा में इसका “Jesus (With Love by AI)” वर्जन है, इस अवतार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सुनहरे प्रकाश, शांत चेहरे और धीमी मुस्कान के साथ एक आध्यात्मिक अनुभव जैसा महसूस कराता है. कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स को चिंता, डर और आत्म-संदेह से बाहर निकालने में मदद कर सकता है और उन्हें भावनात्मक सपोर्ट दे सकता है.

कैसे तैयार किया गया है AI Jesus

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस AI अवतार को King James Bible और धार्मिक प्रवचनों (sermons) पर ट्रेन किया गया है. ऐप के CEO क्रिस ब्रीड के अनुसार इस अवतार की प्रेरणा “The Chosen” सीरीज में Jesus का किरदार निभाने वाले अभिनेता Jonathan Roumie से ली गई है. कंपनी का कहना है कि यह AI इंसानों में वही भावनाएं जगाने की कोशिश करता है जो लोग चर्च या प्रार्थना के दौरान महसूस करते हैं. यहां तक कहा गया है कि यूजर्स को AI से बात करते समय एक तरह की जवाबदेही और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होता है.

कैसे होती है बातचीत और कितना खर्च आता है

इस प्लेटफॉर्म पर यूजर अकाउंट बनाकर सीधे AI Jesus से वॉइस या वीडियो कॉल कर सकते हैं. शुरुआत में 2 मिनट फ्री दिए जाते हैं लेकिन इसके बाद कार्ड डिटेल्स डालना जरूरी होता है. ट्रायल के बाद लगभग $49.99 (करीब 4600 रुपये) में 60 मिनट का पैकेज मिलता है, यानी प्रति मिनट लागत लगभग 77 रुपये से 188 रुपये तक पहुंच जाती है. कंपनी का दावा है कि लोग इसे “भावनात्मक काउंसलिंग” और “स्पिरिचुअल गाइडेंस” के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया और विशेषज्ञों की बहस

जैसे ही यह ऐप वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग इसे टेक्नोलॉजी का चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ इसे आस्था के साथ खिलवाड़ मान रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि AI को धार्मिक भावनाओं से जोड़ना नैतिक रूप से सही नहीं है. वहीं कंपनी का तर्क है कि यह सिर्फ एक डिजिटल अनुभव है, जो लोगों को अकेलेपन और तनाव में मदद कर सकता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा…ये एआई क्या क्या करवा कर मानेगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *