Headlines

झारखंड प्रोटेस्ट का ‘सोनम वांगचुक’ कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान


देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में छात्र आंदोलन जोर पकड़ रहा है. भारी संख्या में छात्रों की भीड़ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उमड़ रही है. सोनम वांगचुक की तर्ज पर सरकार पर दबाव बनाने के लिए यहां भी अनशन हो रहा है. रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

रांची के कचहरी चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा. शाम को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मशाल जुलूस निकाला. जयपाल सिंह स्टेडियम से छात्र मशाल लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे. युवा शरीर में भी बैनर-पोस्टर चिपकाकर प्रदर्शन कर रहे थे. 

झारखंड के छात्रों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की. पेपर लीक मामले, टीडीपीएल कंपनी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता समेत सरकार के सामने तमाम मांगें रखी. छात्रों की मुख्य मांगें हैं, जिन JSSC परीक्षाओं पर अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, उन्हें तत्काल रद्द किया जाए. इसके अलावा TDPL और अभय तिवारी से जुड़े सभी परीक्षा मामलों की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए. 

छात्रों के सत्याग्रह के नौवें दिन अनशन
जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के सत्याग्रह के नौवें दिन अनशन भी शुरू हो गया. छात्र आंदोलन का समर्थन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है. देवेंद्र ने कहा कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेपीएससी, जेएसएससी व सीजीएल की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल है.

क्या बोले देवेंद्र नाथ महतो
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी विवादित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक माह बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्र हितों पर राज्य सरकार की मंशा में खोट है. 

ये भी पढ़ें

‘मोदी जी माफ कर देंगे’, CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *