Headlines

क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? ‘लॉक अप 2’ से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- ‘कोई भी मुझसे भिड़ने आता..’


आकांक्षा चौधरी लॉक अप रियलिटी शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं. इस चीज का उन्हें बेहद दुख है कि वो ट्रॉफी नहीं जीत पाईं और अपने फैन्स के सपनों को पूरा ना कर सकीं. आकांक्षा चौधरी  बाहर आते ही मीडिया के रूबरू हुई.  उन्होंने श्रेया कालरा और सुजैन को लेकर भी दिल खोलकर बात की. बातों ही बातों में अकांक्षा चौधरी ने अपने गुस्से को लेकर भी बात की जहां उन्होंने बताया की किस तरह उनका गुस्सा उनपर हावी रहा जिसके कारण उन्हें कई बार उसकी कीमत चुकानी पड़ी.

हाल ही में आकांक्षा चौधरी ने कहा कि ‘ मैं इतने गुस्से में भी किसी को मार नहीं सकती हूं. तो कहीं ना कहीं मुझे वो गुस्सा निकालना था और वरना मैं गुस्से में पागल हो जाती. ये बात उन्होंने स्प्लिट्सविला को लेकर कही थी जब उनका एक कंटेस्टेंट से झगड़ा हुआ था. 

आकांक्षा को उनका गुस्सा ले डूबा
लॉक अप की बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि शुरू से मैं बहुत गुस्सा करती थी , बचपन से मुझे  गुस्से की बहुत  ज़्यादा प्रॉब्लम थी. मुझे घर पर ना वो रिंग होती है ना जो वो पहनाते हैं गुस्से वाली वो भी थी.   क्यूंकि पेजेंट की वजह से मैंने अपनी पर्सनालिटी बहुत ज़्यादा ऐसे बांध के रख दी थी और खुद का गुस्सा सालों तक दबाकर रखा था. लेकिन  स्प्लिट्सविला के बाद वो सारे दरवाजे खुल गये. कोई भी मुझसे भिड़ने आता है तो मै गुस्से मैं पागल हो जाती हूं लेकिन सीक्रेट रूम के बाद मैने खुद को काम डाउन करने की कोशिश की थी लेकिन उसको भी लोगों ने बाद में  ये नैरेटिव बना दिया की मैं तो योगेश के जाने के बाद शो में दिखना बंद हो गई. 

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

आकांक्षा को उनके गुस्से के कारण लॉक अप 2 में मिली थी सजा
आकांक्षा के गुस्से की बात करें तो इनके गुस्से के कारण ही इन्हें सजा के तौर पर जेल में भी डाला गया था और इनका झगड़ा तो खैर किसी से छुपा भी नहीं था. बात जब इनके टास्क की थी तब भी ये सुजैन से अकड़ कर ही बात करती हुई नजर आईं थी. दर्शक के तौर पर देखा जाए तो आकांक्षा चौधरी अगर अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाईं तो इनकी तरक्की में सब से बड़ी रुकावट बन सकता है. 

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office: संडे को ‘स्पाइडर मैन’ ने मचा दी धूम, ‘जना नायकन’ और ‘धमाल 4’ का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *