Headlines

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा


भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. उससे पहले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का नाम खूब चर्चा में है. दरअसल जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, इसलिए वो आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI ने उनकी जगह श्रीलंका सीरीज में आकिब नबी को दी है.

यह सब जानते हैं कि आकिब नबी जम्मू-कश्मीर से आते हैं और उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 10 मुकाबलों में 60 विकेट लिए और रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. ये आंकड़े वाकई शानदार हैं, लेकिन ऐसी क्या खासियत है जिसकी वजह से पूरी दुनिया में नबी का नाम फिलहाल खूब चर्चा में है.

क्या है खासियत?

आकिब नबी दायें हाथ से गेंदबाजी करते हैं और उनकी औसतन बॉलिंग स्पीड 125-140 किमी प्रतिघंटा है. उनकी स्पीड घातक नहीं है, लेकिन वो दोनों तरफ गेंद को स्विंग करवाना जानते हैं. उनका रन-अप बहुत बेहतरीन हैं और टप्पे पर जबरदस्त पकड़ है. वो टेस्ट मैचों में कई घंटों तक एक ही टप्पे पर बॉलिंग कर सकते हैं, जिससे उन्हें बल्लेबाज को सेटअप करने में भी आसानी होती है.

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम कर चुके गेंदबाजी कोच पी कृष्णकुमार कहते हैं कि आकिब नबी का एक्शन लगभग परफेक्ट है, उनका रिलीज पॉइंट लगभग हर बार एक ही जगह पर होता है, जो उनकी गेंदबाजी में सटीकता को दर्शाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि आकिब बिना एक्शन बदले गेंद को इन-स्विंग और आउट-स्विंग भी करवा सकते हैं. उनकी इन्हीं खासियतों की वजह से रणजी ट्रॉफी के फाइनल में केएल राहुल और मयंक अगरवाल जैसे सीनियर बल्लेबाज भी आकिब के सामने संघर्ष करते दिखे थे.

18 मैचों में 104 विकेट

पिछले दो डोमेस्टिक सीजन ने आकिब नबी के करियर को नई दिशा दिखाई है. पिछले 2 रणजी सीजन में उन्होंने 18 मैचों में 104 विकेट चटकाए हैं. रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में उन्होंने 8 मुकाबलों में 44 विकेट चटकाए थे, जबकि हालिया सीजन में उनका प्रदर्शन कर और बेहतर हुआ. इस बार उन्होंने 10 मुकाबलों में 60 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *