Headlines

बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई


उपचुनाव में बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को मिलती बढ़त के बीच महागठबंधन से प्रतिक्रिया आई है. मुकेश सहनी की पार्टी (वीआईपी) ने प्रशांत किशोर को बधाई दी है. वीआईपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने बयान जारी करते हुए कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

हालांकि यह बधाई जीत की आधिकारिक घोषणा से पहले ही आई है. देव ज्योति ने कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र की जीत और बीजेपी के अहंकार की हार है. जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्पष्ट संदेश दिया है कि सत्ता का दंभ और जनविरोधी राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती.

देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी निषाद आरक्षण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और समाज के अधिकार, सम्मान तथा हिस्सेदारी की इस लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप की EO विमल कुमार की हत्या पर बड़ा बयान, ‘बिहार में अब…’

‘लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम’

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को एक वोट का अधिकार दिया है. यही वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और बांकीपुर की जनता ने अपने फैसले से एक बार फिर साबित कर दिया कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का ही होता है.

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है. थोड़ा और इंतजार कर लीजिए. आरजेडी का सूपड़ा साफ हो गया. राजद को सिरे से नकार दिया… जिस तरह युवाओं को दिग्भ्रमित किया गया. कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे. उसी दौरान ये चुनाव हुआ. समीक्षा होगी. हमें भरोसा है कि अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे.”

यह भी पढ़ें- बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, ‘BJP को…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *