‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इंडिया के लॉन्गेस्ट रनिंग शोज में से एक है. शो को बहुत पसंद किया जाता है. शो की कॉमेडी से भरी स्टोरीलाइन के फैंस दीवाने हैं. शो कई बार विवादों में भी घिरा. शो के कई एक्टर्स शो छोड़कर चले गए और उन्होंने शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर भी आरोप लगाए.
शो अब एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. हाल ही में सीआईडी फेम एक्टर दयानंद शेट्टी ने एक पॉपुलर सिटकॉम को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि शो कॉमेडी है लेकिन शो के सेट पर कोई किसी से बात भी नहीं करता. सब बहुत सीरियस रहते हैं और अपनी-अपनी वैन में रहते हैं. दयानंद शेट्टी शो का नाम नहीं लिया. लेकिन यूजर्स इसे तार मेहता का उल्टा चश्मा से जोड़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ‘हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं’, क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
दयानंद शेट्टी ने वीडियो में कहा ये
एक्टर ने कहा, ‘एक शो है जिसका नाम मैं मेंशन नहीं करूंगा, लेकिन वो बहुत पॉपुलर कॉमेडी शो है. तो हमलोग क्या उम्मीद करेंगे कि कॉमेडी शो है तो इनका सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त होगा. ये जो एक्टर्स हैं वो हमेशा कॉमेडी करते होंगे. हम लोगों ने उनके साथ काम किया. हमारा कोलैब था. जैसे ही कॉमेडी सीन खत्म हुआ वैसे ही सब सीरियस. ना एक दूसरे को देख रहे हैं. ना बात कर रहे हैं. वो अपने कमरे मैं गए. जबकि कर रहे हैं कॉमेडी. हमारी उम्मीद थी कि वो बहुत फनी होंगे. लेकिन ऐसा नहीं था. और यहां पर मुर्दों के साथ बात करने वाले कोई मौका नहीं छोड़ते. बस सीन में सीरियस होते थे.’
दया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक यूजर ने लिखा, ‘तारक मेहता शो की डार्क रियलिटी. इसमें कोई शक नहीं है कि अच्छा पैसा मिलने के बाद भी कई सीनियर एक्टर शो छोड़ रहे हैं.’
The dark reality of Taarak Mehta show . No doubt, many senior actors are leaving the show despite being paid well. pic.twitter.com/7Sanbd19ZO
— Byomkesh (@byomkesbakshy) July 31, 2026
ये भी पढ़ें- OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
कब हुआ था तारक मेहता और सीआईडी का कोलैब?
बता दें कि जुलाई 2014 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा और सीआईडी का कोलैबरेशन हुआ था. इस दौरान सीआईडी की टीम गोकुलधाम सोसायटी में केस सॉल्व करने आती है. इन एपिसोड्स को फैंस ने काफी पसंद किया था.
तारक मेहता की बात करें तो शो को चलते हुए 18 साल पूरे हो गए हैं. 28 जुलाई 2026 को शो को पूरे 18 साल हुए. सालों से फैंस इस शो को पसंद कर रहे हैं. शो की कहानी से लेकर एक्टर्स तक सभी को खूब प्यार मिलता है. हाल ही में शो में दिखाया गया कि गोकुलधाम सोसायटी का रेनोवेशन हुआ है. सोसायटी अब पूरी तरह से नई हो गई है.
इसके अलावा शो में स्पाइडर मैन की भी एंट्री हुई थी. शो में फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ को प्रमोट किया गया था.
