Headlines

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में घायल हुए गौरव खन्ना, बोले- जिंदगी का सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस


रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का आगाज हो गया है. शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को एक बेहद मुश्किल और दर्दनाक स्टंट करना पड़ा, जिसमें तेज रफ्तार गेंदों का सामना करना था. शो में गौरव खन्ना की शुरुआत ही मुश्किलों भरी रही. एक स्टंट के दौरान उनकी पीठ बुरी तरह घायल हो गई. गौरव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए.

स्टंट के दौरान गौरव खन्ना को लगी चोट
गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पीठ पर स्टंट के दौरान पड़े गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं. ये चोट उन्हें उस स्टंट के दौरान लगी थी, जिसमें बॉल्स का अपने शरीर से सामना करना था. 

वीडियो के साथ गौरव ने लिखा, ‘टीवी पर इसे देखकर भी मुझे वही दर्द महसूस हुआ. ये मेरी जिंदगी का सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस था. हम चारों इस स्टंट से गुजरे थे और आज भी ये निशान मौजूद हैं.’

ये भी पढ़ेंः टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, घरेलू हिंसा के लगाए आरोप

बती दें, इस स्टंट में गौरव खन्ना के साथ विशाल आदित्य सिंह, करण वाही और शगुन शर्मा भी शामिल थे. टास्क के दौरान चारों को अपनी पीठ पर लगातार लेजर शॉट्स सहते हुए मैदान में टिके रहना था. ये चैलेंज तब तक चलना था, जब तक चार में से दो कंटेस्टेंट हार मानकर स्टंट छोड़ न दें. सबसे पहले शगुन शर्मा ने टास्क छोड़ा, उनके बाद गौरव खन्ना ने हार मान ली.

बता दें, इससे पहले एक इंटरव्यू में गौरव ने बताया था कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनें.उन्होंने कहा, ‘जब मेरी मां को पता चला कि मैं इस शो में जा रहा हूं, तो वो काफी परेशान हो गई थीं.

शगुन शर्मा ने गौरव पर लगाए आरोप
वहीं, इन दिनों गौरव खन्ना अपनी को-कंटेस्टेंट शगुन शर्मा के आरोपों को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में शगुन ने कहा कि शो खत्म होने के बाद वो जिस कंटेस्टेंट से नहीं मिलना चाहेंगी, वो गौरव खन्ना हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव अक्सर उन्हें टास्क छोड़ने पर ताने मारते थे और कहते थे, ‘ये तो स्टंट छोड़ देती है’ या ‘ये कमजोर है.’ शगुन ने ये भी कहा था कि गौरव ने उन्हें बुली किया.

ये भी पढ़ेंः ‘लॉक अप 2’ के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा, शो से बाहर हुईं शिवांगी जोशी?

बता दें, गौरव  दो रियलिटी शोज के विनर  रह चके हैं. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से इससे पहले वो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ और ‘बिग बॉस 19’ जीत चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *