Headlines

डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार


राजस्थान के डूंगरपुर जिले में जमीन विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया. जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित फलोज गांव में जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की लोहे के सरिए से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दोवड़ा थाना के एसआई अमृतलाल मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वारदात दोपहर करीब एक बजे की है. मृतक 48 वर्षीय गोपाल पाटीदार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान उसके बड़े भाई रतनलाल पाटीदार की पत्नी राधा वहां पहुंची और गोपाल के साथ गाली-गलौज करने लगी. कुछ ही देर बाद आरोपी रतनलाल भी मौके पर पहुंच गया. दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था, जिसे लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया.

राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान

सिर पर सरिए से किए ताबड़तोड़ वार

विवाद के दौरान रतनलाल इतना आक्रोशित हो गया कि उसने पास पड़े लोहे के सरिए से अपने छोटे भाई गोपाल पाटीदार के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण गोपाल मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

तलाक के बाद अकेला रहता था मृतक

घटना की सूचना मिलते ही दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक गोपाल पाटीदार का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और वह काफी समय से अकेला ही रह रहा था.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी रतनलाल पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है. पुलिस हत्या के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. माना जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं.

जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *