Headlines

Bigg Boss 20: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम


टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है. दरअसल, मेकर्स ने ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का ऐलान कर दिया है. एक बार फिर सलमान खान अपने दमदार अंदाज में शो होस्ट करते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि यह ये सीजन कब से शुरू होगा और कहां स्ट्रीम किया जाएगा.

6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा, जबकि ऑनलाइन दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे. नए ट्विस्ट, रोमांचक टास्क और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ ये सीजन पहले से ज्यादा धमाकेदार होने की उम्मीद है.

‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो हुआ रिलीज
‘बिग बॉस 20’ का पहला प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान घोड़े के साथ दमदार अंदाज में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में उन्होंने नए सीजन के बड़े ट्विस्ट का भी हिंट दिया. सलमान कहते हैं, ‘जो ‘करण अर्जुन’ में हुआ था, वो अब ‘बिग बॉस’ में होगा… तथास्तु टू.’ वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘एक से भले दो.’ इसके बाद से फैंस शो में आने वाले नए ट्विस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

सलमान खान ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ की घोषणा के साथ सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन नए खेल और नए ट्विस्ट लेकर आता है, लेकिन इस बार कुछ ऐसा होने वाला है, जो इसे अब तक के सभी सीजन से अलग बनाएगा. पहला हिंट तो पहले ही दे दिया गया है, बस आपको उसे दोबारा ध्यान से देखना होगा. टीजर सिर्फ शुरुआत है और मुझे इंतजार है कि जब ‘बिग बॉस 20′ शुरू होगा, तब दर्शक इन सभी सुरागों को कैसे जोड़ते हैं.’

ये भी पढ़ें:-OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

क्या पुराने कंटेस्टेंट्स की होगी वापसी?
काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि ‘बिग बॉस 20’ में पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हो सकती है. अब शो के लेटेस्ट प्रोमो ने इन अटकलों को और हवा दे दी है. प्रोमो में सलमान खान अपनी फिल्म ‘करण अर्जुन’ का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. ये पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म थी, इसलिए माना जा रहा है कि ‘बिग बॉस 20’ में पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं की है.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुई चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान, कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. 

‘SVC63’ की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान
इसके अलावा सलमान के पास फिल्म ‘SVC63’ भी है, जिसका निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू हैं. ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है. इसमें नयनतारा भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-‘महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,’ मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *