Headlines

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, JEE NEET की तैयारी होगी पूर तरह फ्री


Delhi Government Schools: दिल्ली सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं साइंस के छात्रों के लिए बड़ी पहल की है. अब ऐसे मेधावी छात्र जो जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें 1 साल की पूरी तरह मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग मिलेगी. यह सुविधा पुणे और नॉन प्रॉफिटेबल संस्था दक्षणा फाउंडेशन की छात्रवृत्ति के तहत उपलब्ध कराई जाएगी. इस संबंध में दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को सर्कुलर जारी कर योग्य छात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की निर्देश दिए हैं. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को महंगी कोचिंग की चिंता से मुक्त कर गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर देना है. ताकि वे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में एडमिशन पाने का सपना पूरा कर सकें. 

JSDT 2027 के जरिए होगा चयन 

इस छात्रवृत्ति के जरिए छात्रों का चयन जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. यह परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होगी. परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडूस गांव स्थित दक्षणा वैली कैंपस में एक वर्ष की रेजिडेंशियल कोचिंग दी जाएगी. 

पूरी तरह मुफ्त होगी कोचिंग 

चयनित छात्रों से कोचिंग के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी. पूरे 1 साल तक कोचिंग, हॉस्टल और भोजन की व्यवस्था छात्रवृत्ति के तहत मुक्त रहेगी. इससे उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं कर पाते हैं. 

ये भी पढ़ें-NEET UG में OMR शीट पर बवाल, 6 छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

कौन कर सकता है इसके लिए आवेदन? 

छात्रवृत्ति के लिए केवल वहीं छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दिल्ली के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं में पढ़ रहे हो. इसके अलावा उम्मीदवारों का मेधावी होना जरूरी है. जानकारी के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होने चाहिए और स्कूल की वार्षिक फीस 36,000 से कम होनी चाहिए. वहीं दसवीं में गणित और विज्ञान विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक भी होने चाहिए. 

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? 

योग्य छात्रों को सबसे पहले अपने स्कूल के प्रिंसिपल या साइंस डिपार्टमेंट के समन्वयक से कांटेक्ट करना होगा. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के पात्र छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने और उन्हें इस योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. जेएसडीटी परीक्षा के लिए आवेदन लिंक दक्षणा फाउंडेशन के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा. आवेदन वेरीफाई होने के बाद छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और दिसंबर 2026 में होने वाली चयन परीक्षा में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-UPSSSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2026, PET से Mains तक की तारीखें घोषित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *