Headlines

यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम


उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल अब छत्तीसगढ़ के लिए खेलेंगे. यश अब यूपी क्रिकेट से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) का इंतजार कर रहे हैं. वह छत्तीसगढ़ टीम के प्री-सीजन कैंप से जुड़ गए हैं, जो कर्नाटक के आलूर में चल रहा है. बता दें कि उनके ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेले हैं, वह आखिरी बार IPL 2025 के फाइनल खेले थे. हालांकि RCB ने उन्हें 2026 के लिए रिटेन किया था, लेकिन वह खेले नहीं थे. यश के आलावा 3 और क्रिकेटर ने अपनी घरेलू टीम बदली है.

यश दयाल का अपनी घरेलू टीम छोड़ने का कारण विवादास्पद है. माना जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश टी20 लीग से जुड़ा है. उन्हें गोरखपुर लायंस ने रिटेन किया था, उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया था. शुक्रवार को ऑक्शन के बाद जारी हुई 18 खिलाड़ियों की टीम में उनका नाम शामिल नहीं था. हालांकि BCCI के नियम के मुताबिक दूसरे राज्य में जाने के बाद भी खिलाड़ी अपने गृह राज्य की लीग में खेल सकते हैं.

शशांक सिंह ने छोड़ी छत्तीसगढ़ टीम

वहीं IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर शशांक सिंह ने भी छत्तीसगढ़ टीम छोड़ दी है. 2026-27 सीजन में शशांक पुडुचेरी की टीम से खेलेंगे. क्रिकेटर ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से NOC मिल गया है. उनका कहना है कि संघ के कुछ अधिकारियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, जिसके कारण उन्होंने ये फैसला किया.

यह भी पढ़ें- PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

ईएसपीएन किकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार में एसोसिएशन के अधिकारी ने कहा कि शशांक सिंह ने NOC मांगी थी, जो उन्हें दे दी गई. उन्होंने शशांक के आरोपों पर कोई टिपण्णी नहीं की. क्रिकेटर ने किकइन्फो को बताया कि जब पिछले सीजन उन्हें चोट लगी थी, तब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने उनका साथ नहीं दिया. बता दें कि पिछले सीजन उन्हें कंधे और उंगली में चोट लगी थी.

उन्होंने आगे कहा कि उनका नाम छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग से भी हटा दिया था. बेंगलुरु में प्री सीजन कैंप के लिए चुनी गई टीम में भी मेरा नाम नहीं था. मैंने कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं आया.

यह भी पढ़ें- ‘मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए’, बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार

इन 2 खिलाड़ियों ने भी छोड़ी टीम

पिछले सीजन पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑफ स्पिनर जयंत यादव आगामी सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए खेलेंगे. वह टीम के प्री-सीजन कैंप में शामिल हो गए हैं. सौराष्ट्र के ऑलराउंडर धर्मेंद्र सिंह जडेजा भी छत्तीसगढ़ प्री-सीजन कैंप में जुड़े हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *