Headlines

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 August:


Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 August 2026: हर दिन की शुरुआत अगर पंचांग के साथ की जाए, तो दिन की योजना बनाना और भी आसान हो सकता है. आज श्रावण कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 8:43 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी. अश्विनी नक्षत्र रात्रि 9:18 बजे तक रहेगा, फिर भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. 

आज वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग और शूल योग का शुभ संयोग बन रहा है. वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों को भद्र योग का लाभ मिल सकता है. चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में रहेंगे. आइए, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुभ दिशा के साथ जानते हैं.

आज का शुभ समय

लाभ-अमृत चौघड़िया: सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
लाभ चौघड़िया: शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक
राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
शुभ दिशा: उत्तर दिशा

बिजनेस राशिफल(Business Rashifal)

कुंभ राशि के लोगों के लिए 5 अगस्त 2026 का दिन व्यापार में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. चंद्रमा तृतीय भाव में होने से साहस और संवाद क्षमता मजबूत रहेगी. अगर आपका कोई कानूनी मामला या व्यावसायिक अड़चन लंबे समय से रुकी हुई थी, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. इससे कारोबार दोबारा गति पकड़ेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. 

अगर आप बिजनेस में कोई नया प्रयोग या विस्तार करना चाहते हैं, तो कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें. आपकी टीमवर्क की क्षमता और व्यवहार ही व्यापार की सफलता का आधार बनेगी. विरोधियों पर भी आप अपनी समझदारी और कौशल से बढ़त हासिल कर सकते हैं.

जॉब और करियर राशिफल(Job and Career Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. प्रमोशन या नौकरी में बदलाव की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए निराश होने की बजाय अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दें. कार्यस्थल पर आपकी वाणी और व्यवहार का विशेष प्रभाव पड़ेगा. किसी सहकर्मी, खासकर विपरीत लिंग के व्यक्ति की आर्थिक या व्यावहारिक मदद करनी पड़ सकती है. काम के प्रति लापरवाही से बचें और हर जिम्मेदारी समय पर पूरी करें.

फाइनेंस राशिफल(Finance Rashifal)

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. अनावश्यक खर्चों से बचें और सोच-समझकर ही किसी की आर्थिक मदद करें. सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे तो भविष्य में लाभ मिलने की संभावना मजबूत होगी.

लव और फैमिली राशिफल(Love and Family Rashifal)

वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा. दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है. साथ ही, किसी मित्र की समस्या सुलझाने में आपकी अहम भूमिका रह सकती है.

हेल्थ राशिफल(Health Rashifal)

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें और दिनचर्या को संतुलित रखें.

शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल(Education and Student Rashifal)

विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाएंगे. नियमित मेहनत और अनुशासन से सफलता की राह आसान होगी.

भाग्यशाली रंग और अंक(Lucky Colour and Number) 
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 5
अशुभ अंक: 7

उपाय(Remedy)

भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें तथा “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और करियर व व्यापार में सफलता मिलेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *