Headlines

Assam Flood Viral Video : असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिस्तर लेकर पहुंचा शख्स, लोगों ने छू लिए पैर


Assam Flood Viral Video : असम में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुंबई के समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों तक बिस्तर पहुंचाते नजर आ रहे हैं. राहत सामग्री मिलने के बाद कई लोगों ने उन्हें गले लगाया, मुस्कुराकर धन्यवाद दिया और कुछ लोगों ने सम्मान के तौर पर उनके पैर भी छू लिए. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने पहुंचे. उन्होंने अपनी टीम के साथ जरूरतमंद परिवारों को बिस्तर उपलब्ध कराए.  उन्होंने इस राहत अभियान का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया, जिसमें उनकी टीम की मेहनत और लोगों की इमोशनल प्रतिक्रिया दिखाई देती है. 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिस्तर लेकर पहुंचा शख्स

वीडियो में हुसैन मंसूरी और उनकी टीम कीचड़ भरे रास्तों से बिस्तर उठाकर लोगों के घरों और अस्थायी शिविरों तक पहुंचते दिखाई देते हैं. लगातार बारिश और फिसलन के बाद भी टीम राहत सामग्री पहुंचाने का काम करती रही. वीडियो में एक जगह हुसैन मंसूरी बिस्तर ले जाते समय कीचड़ में फिसलते भी नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया और राहत कार्य जारी रखा. इसके बाद टीम घरों और टेंट के अंदर बिस्तर लगाती है, उन पर चटाई बिछाती है और फिर उन्हें प्रभावित परिवारों को सौंप देती है. 

यह भी पढ़ें – Train Track Stunt Viral Video : सामने आ रही थी ट्रेन, पटरी पर स्टंट करने लगा छपरी; वीडियो वायरल

लोगों ने इस तरह जताया प्यार

वीडियो में कई ऐसे इमोशनल पल भी देखने को मिलते हैं, जब राहत सामग्री मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. कुछ लोगों ने हुसैन मंसूरी को गले लगाया, जबकि कई लोगों ने सम्मान और धन्यवाद व्यक्त करने के लिए उनके पैर भी छू लिए. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हुसैन मंसूरी की तारीफ की. कई यूजर्स ने उन्हें रियल हीरो बताया. तो किसी ने लिखा, रिस्पेक्ट हुसैन सर, तो किसी ने कहा, दुनिया को आप जैसे लोगों की जरूरत है. वहीं कई लोगों ने उनकी इंसानियत और राहत कार्य की खुलकर तारीफ की. 

यह भी पढ़ें – Spiderman Helping On Road Crossing: सड़क पर उतरा सुपरहीरो… दौड़ लगाकर आया और संभाल ली व्हीलचेयर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *