Headlines

बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी


आजकल के बच्चों को पालने की सबसे बड़ी चुनौती है उन्हें बाजार की चीजों को खाने से रोकना. बचपन में बच्चों की आदत मां बाप ही खराब करते हैं और जब बच्चा खाना नहीं खाता तो उसे खिलाने के लिए अलग अलग जुगाड़ लगाते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मां का जुगाड़ देख आप भी खड़े होकर तालियां बजाने लगेंगे और कहेंगे कि ये हमें पहले क्यों नहीं मालूम था. वीडियो को लेकर इंटरनेट यूजर्स भी अब मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.

बच्ची को सबक सिखाने के लिए मां ने किया मजेदार प्रैंक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची लेटी हुई है और उसका अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है. सामने लगी स्क्रीन पर पेट के अंदर का व्यू दिख रहा है और उसमें एक कनखजूरे जैसा कीड़ा दिखाई दे रहा है. पहली नजर में देखने पर ये सब सच और रियल लगता है लेकिन जैसे ही नजर स्क्रीन से हटती है वैसे ही पता लगता है कि ये तो बच्ची के साथ प्रैंक हो रहा है. जी हां, बच्ची बाहर का खाना ज्यादा खाती है इसलिए उसके मन में डर पैदा करने के लिए मां ने ये चाल चली.

फेक अल्ट्रासाउंड का रचा ड्रामा

वीडियो में दिख रहा है कि एक लैपटॉप का इस काम के लिए इस्तेमाल किया गया है जिसकी स्क्रीन पर अल्ट्रासाउंड का एक फेक वीडियो चलाया गया है. स्कैन करने के लिए मां ने माउस का उपयोग किया है जिसे बच्ची के पेट पर लगातार घुमाया जा रहा है. बच्ची का गंभीर चेहरा देखने लायक है और उसे शायद समझ आ चुका है कि बाहर का खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

यूजर्स बोले, दीदी ने पक्का इलाज बांध दिया

वीडियो को diviwonderland नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो लेटेस्ट न्यूज है, अब से यही करना पड़ेगा. एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या दिमाग लगाया है दीदी, पर्मानेंट इलाज बांध दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है अब मुझे भी यही करना पड़ेगा, बच्चे घर का खाना खाते ही नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *