Headlines

Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें


Kala Chana Chole Recipe: हफ्ते में केवल एक ही दिन ऐसा होता है, जब आप काम काज कि फिकर छोड़ कर केवल ये सेचते हैं कि आज क्या खास बाना कर खाए. ऐसे में छोले बनाने का खयाल दिमाग में आ ही जाता है. और अगर बात हो  काले चने का छोले कि सब्जी की तो मन और खुश हो जाता है. ऐसे में कई लोगों कि शिकायत रहती है कि काले चने बनाते वक्त उनका वैसा स्वाद नहीं आता है जैसा बाजार में मिलने वाली सब्जी का आता है और उनका पूरा मूड खराब हो जाता है. ऐसे में वे सोचते हैं कि उनको दुकानदार ने अच्छे चने नहीं दिये आ फिर उनके मसाले ज्यादा स्वादिष्ट नहीं है. लेकिन उनको इस बात कि जानकारी नहीं होती है कि गलती चने या मसाले में नहीं है, बल्कि उसको बनाने के प्रोसेस में है, बस ध्यान रखने वाली बात है कि आप इसको बनाने के लिए कुछ स्टेपस का पालन करें. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी. 

पहले चने को अच्छी तरह भिगोएं

काले चने को बनाने से पहले जरूरी है कि वे चने अच्छी तरह से फूले हुए और नरम हों, जिसके लिए आपको चने के कम से कम रात भर के लिए भिगो कर रख देना चाहिए, इससे चने अच्छी तरह फूल जाते हैं, और ग्रेवी बनाते समय ये अच्छी तरह बाकी मसालों में मील जाते हैं. इसके लिए आप 1 कप चने को 3 कप पानी डाल कर रात भर के लिए भीगो कर रख दें.  इसके अलावा ये खाने में भी आसान होते हैं.  वहीं अगर आपको जल्द बाजी में बनाना हो तो आप इसे गुनगुने पानी में कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें. 

फिर बनाने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए चने को पानी से अलग कर के धो लें और एक प्रेशर कुकर में नमक, भिगोए हुए चने, 3 कप पानी, चाहें तो आप बैंकिंग सोडा, तेज पता, दालचीनी और काले इलायची को डाल कर 5 से 6 सीटी लगा लें, जब तक चना मुलायम नहीं हो जाता. 

यह भी पढ़ेंः Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी… कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो

मसाला तैयार करें और छोले पकाएं

चने को अच्छी तरह पका लेने के बाद, मसाला का बैस तैयार करें जिसके लिए एक पैन में तेल या फिर घी को गरम करें, फिर उसमें जीरा और हिंग डालकर उसको हलका भुने, फिर उसमें ग्रेवी के लिए कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और अदरक- लेहसून का पेस्ट डालें, फिर अच्छी तरह इसको पका लें, और ध्यान रखें कि आपके चूल्हा मध्यम आंच पर हो.  फिर इसमें मसाले डाले जैसे- हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और जीरा पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला कर अच्छी तरह पका लें. फिर सबसे आखिरी में  इसमें टमाटर डालें और तबतक पकाये जब तक तेल अलग से न दिखने लगे. फिर आखिर में उबले हुए चने को पकाए हुए मसाले में मिला दें और 10 से 15 मिनट तक पकाए. और आप चाहें तो आप ऊपर से छोले मसाले, गरम मसाले या फिर आम चूर  पाउडर भी मिला सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः घर में क्यों नहीं बन पाता बाजार जैसा डोसा, इन तीन गलतियों की वजह से होता है काम खराब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *