Headlines

Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे ‘रामायण’, जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)


फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। भारत में जहां यह फिल्म 8 नवंबर (दिवाली) को रिलीज होगी, वहीं विदेशी सिनेमाघरों में यह भारतीय फैंस से 2 दिन पहले यानी 6 नवंबर को ही दस्तक दे देगी। इस अनोखी रिलीज रणनीति के पीछे के असली मास्टरमाइंड फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Overseas Market) में अमरीकी फ्राइडे रिलीज का फायदा उठाने और पाइरेसी से बचने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। नमित मल्होत्रा, जो प्राइम फोकस और डीएनईजी (DNEG) के जरिए हॉलीवुड में बड़ा नाम कमा चुके हैं, ‘रामायण’ को ग्लोबल लेवल पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की तरह प्रमोट और डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं। रणबीर कपूर स्टारर इस भव्य फिल्म को विदेशी दर्शकों के बीच पहले पेश करके मेकर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ओपनिंग और जबरदस्त बज बनाना चाहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *