Headlines

बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी


दिल्ली एनसीआर में महिला सुरक्षा को लेकर कई सारी बातें होती रही हैं. काफी हद तक ये सच भी है कि दिल्ली और उसके आस पास सटे इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. अब इसी बात को एक बार फिर साबित एक सोशल मीडिया पोस्ट ने. जहां एक महिला ने अपने साथ हुई उस हरकत का जिक्र किया जिसने लोगों का खून खौला दिया. बाइक टैक्सी वाले ने महिला के साथ जो हरकत की उस पर कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

महिला ने रात को बुक की बाइक, लेने आई कार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसे लिंक्डइन पर मोनी शांडिल्य ने शेयर किया है. मोनी ने बताया कि वह रात करीब 11:07 बजे नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो स्टेशन पर खड़ी थीं और गेट नंबर 4 से उन्होंने रेपिडो बाइक टैक्सी बुक की थी. पोस्ट में उन्होंने बताया कि राइड की जानकारी में हीरो स्प्लेंडर और राइडर का नाम अनमोल मिश्रा आ रहा था. लेकिन जब राइडर आया तो वो बाइक की जगह कार में था और बार बार उनसे कार में बैठने की जिद कर रहा था.

कार में बैठाने की जिद करने लगा ड्राइवर

मोनी ने कहा कि मैं देखकर एक बार के लिए कंफ्यूज हो गई थी. क्योंकि मैंने बाइक बुक की थी और राइडर कार लेकर आया था. मोनी ने आगे लिखा कि कार में बैठा व्यक्ति वही था जिससे उसकी फोन पर बात हो रही थी, लेकिन वो ऐप पर राइडर की प्रोफाइल से मेल नहीं खा रहा था. मोनी ने आगे बताया कि उस शख्स ने कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है इसलिए वह कार से आया है. उसने बताया कि शख्स उसे कार में बैठने के लिए कहने लगा लेकिन मैंने मना कर दिया. वह जिद करता रहा. उस वक्त मैं काफी डर गई थी और जोर से चिल्लाने भी लगी थी. तब वो बोला कि ठीक है मैं जा रहा हूं और कहा कि वो राइड कैंसिल कर देगा, लेकिन आखिरकार राइड मैंने ही कैंसिल कर दी. इसे बाद रेपिडो ने मोनी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

यूजर्स बोले, कंपनी करे सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई इसे लाखों लोगों ने देख डाला. वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं. एक यूजर ने लिखा…दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. एक और यूजर ने लिखा…कोई हेल्प करने आया या नहीं? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों का इलाज करना जरूरी है, कंपनी को भी इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *