Headlines

कलयुगी बेटे ने मां को सड़क पर घसीटकर पीटा, आग बबूला हुए यूजर्स


कलयुगी बेटे की इस हैवानियत का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का खून खौल उठा. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज को देखकर हर कोई हैरान है और आरोपी बेटे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहा है. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि जिस मां ने नौ महीने पेट में पालकर बड़ा किया, उसके साथ ऐसी हैवानियत करने वाले को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए. इस घटना ने पूरे इलाके और इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है.

शराब के नशे में मां को पीटा

यह मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी का है. पड़ोसियों के अनुसार, राजू विश्वकर्मा नाम का व्यक्ति शुक्रवार सुबह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. घर में दाखिल होते ही उसने अपनी 75 वर्षीय वृद्ध मां, मित्रा विश्वकर्मा के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

सड़क पर घसीटा और बेरहमी से मारा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग मां जान बचाने के लिए सुबह करीब 9:20 बजे घर से बाहर भागीं. लेकिन दरिंदा बेटा पीछे से दौड़ा और उन्हें सड़क के बीच में ही पकड़ लिया. इसके बाद उसने अपनी मां के बाल पकड़े, उन्हें बेरहमी से सड़क पर घसीटा और कई थप्पड़ व घूंसे मारे. सड़क से गुजर रहे लोग और पड़ोसी यह खौफनाक मंजर देखते रहे, लेकिन जब कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ भी बदतमीजी की और धमकी दी.

इलाके में भारी आक्रोश, पुलिस एक्शन में

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजू आदतन शराबी है और आए दिन इलाके में गुंडागर्दी करता है. इससे पहले भी उसकी शिकायतें रांझी थाने में दर्ज कराई गई थीं, लेकिन पुलिस ने कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनता का गुस्सा बढ़ने के बाद रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलहानी ने बताया कि मामला पुलिस की नजर में आ गया है. पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी तौर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

यूजर्स हुए आग बबूला

वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा: “जिस मां ने जन्म दिया, उसे सड़क पर घसीटते हुए इस दरिंदे के हाथ क्यों नहीं कांपे? इसे बिना किसी देरी के कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.” एक और यूजर ने कहा… “वीडियो देखकर आंखें भर आईं. 75 साल की बुजुर्ग मां के साथ ऐसी हैवानियत इंसानियत को शर्मसार करने वाली है.” वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *