Headlines

Post Lunch Sleepiness: लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण


Why Do I Feel Very Sleepy After Lunch Every Day: दोपहर का खाना खाने के बाद सुस्ती आना और नींद लगना कई लोगों के लिए आम बात है. लंच के बाद आने वाली यह थकान अक्सर लोगों की कंसंट्रेशन को प्रभावित करती है और वे खुद को जागे रहने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हुए पाते हैं. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह समस्या रोज होने लगे, तो इसे सिर्फ भारी खाना खाकर हुई थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

भारत के जाने-माने डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. वी मोहन ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि खाने के बाद होने वाली थकान इस बात का संकेत हो सकती है कि हमारा शरीर भोजन को कैसे प्रोसेस कर रहा है, हार्मोन कैसे बैलेंस हो रहे हैं और ब्लड शुगर का स्तर किस तरह कंट्रोल हो रहा है. वे बताते हैं कि खाना खाने के बाद हल्की रिलैक्सेशन महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर हर दिन खाने के बाद बहुत ज्यादा नींद आने लगे, थकान महसूस हो या ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता हैय यह इस बात की ओर इशारा करता है कि शरीर में ब्लड शुगर सही तरीके से नियंत्रित नहीं हो रहा है. 

नींद आने के क्या होते हैं कारण?

खाना खाने के बाद नींद आने के पीछे एक नेचुरल कारण भी होता है. दरअसल, भोजन के बाद शरीर पाचन प्रक्रिया को तेज करने के लिए पेट और आंतों की ओर अधिक ब्लड भेजता है. ऐसे में कुछ समय के लिए ब्रेन तक पहुंचने वाला  ब्लड थोड़ा कम हो सकता है, जिससे हल्की सुस्ती महसूस होती है. डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि भारी भोजन के तुरंत बाद ज्यादा मेहनत वाला काम या व्यायाम करने से बचना चाहिए. खासकर दिल के मरीजों में इस दौरान ब्लड फ्लो में बदलाव के कारण सीने में दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें- Smoking kills: सिगरेट और गांजा पीने वालों का सिकुड़ रहा दिमाग, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

लाइफस्टाइल की अहम भूमिका

ज्यादा खाना या गलत तरह का खाना भी इस समस्या को बढ़ाता है. बड़ी मात्रा में भोजन करना, खासकर सफेद चावल, मिठाई या तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. इसके बाद शरीर इंसुलिन रिलीज करता है, जिससे शुगर लेवल अचानक गिरता है और व्यक्ति को थकान, कमजोरी या नींद महसूस होती है. अगर हर बार खाने के बाद ऐसा महसूस हो, तो यह प्रीडायबिटीज या डायबिटीज का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. बार-बार एनर्जी का गिरना इस बात की ओर इशारा करता है कि शरीर में शुगर का स्तर स्थिर नहीं रह पा रहा है.

कैसे कर सकते हैं बचाव?

हालांकि, कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव इस समस्या से बचने में मदद कर सकते हैं. कम मात्रा में भोजन करना, खाने में प्रोटीन और सब्जियों को शामिल करना और मीठे व रिफाइंड फूड को कम करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके अलावा, खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना भी ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. नियमित रूप से सक्रिय रहना, पर्याप्त नींद लेना और स्वस्थ वजन बनाए रखना शरीर की ऊर्जा को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है.

इसे भी पढ़ें – Pancreatic Cancer Causes: साइलेंट किलर है पेनक्रियाज कैंसर! समय रहते पहचानें पीलिया और पाचन में बदलाव के ये संकेत

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *