Bihar Police Driver Recruitment: बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 को लेकर केंद्रीय चयन परिषद बिहार ने ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एडमिट कार्ड 10 अगस्त का जारी किए गए हैं. जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के अगले चरण यानी डीईटी के लिए सफल घोषित किया गया है. वह सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर नियुक्ति की जानी है. लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के बाद अब 11,847 उम्मीदवारों को ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया गया है.
11,847 उम्मीदवार दत के लिए योग्य
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के तहत लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को DET के लिए बुलाया गया था. कुल 15,516 उम्मीदवार DET के लिए चयनित हुए थे. DET के आयोजन के बाद सफल उम्मीदवारों में से 11,847 अभ्यर्थियों को DET के लिए योग्य माना गया है. अब इन्हीं उम्मीदवारों को ड्राइवर एफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा. यह भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है. DET में उम्मीदवारों की वाहन चलाने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा.
24 अगस्त से होगा, ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट
सीएसबीसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती DET 24 अगस्त 2026 से शुरू होगा. उम्मीदवारों को अपने निर्धारित दिन और परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट में उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रकार के वाहन चलाने की दक्षता दिखानी होगी. इसमें कार, जीप और बस-ट्रक शामिल है. टेस्ट का कोई निश्चित क्रम नहीं बताया गया है. उम्मीदवारों का मूल्यांकन भर्ती विज्ञापन 02/2025 में निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू, जानिए राज्यों में क्या है? काउंसलिंग का स्टेटस
ऐसे डाउनलोड करें DET एडमिट कार्ड
- DET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाए.
- इसके बाद होम पेज पर बिहार पुलिस या संबंधित रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
- अब ड्राइवर कांस्टेबल DET एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल्स भरें.
- अब सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो तो मिलेगा डुप्लीकेट
अगर किसी उम्मीदवार को ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में तकनीकी परेशानी होती है, तो वह 21 या 22 अगस्त 2026 को सीएसबीसी कार्यालय जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार को अपने खर्चे पर पटना स्थित सीएसबीसी कार्यालय जाना होगा. कार्यालय का एड्रेस Back Harding Road, Secretariat Halt के पास, पटना-80001 बताया गया है वहां सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक डुप्लीकेट एडमिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें-ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
