जल्द ही टीवी पर एक नया क्विज गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ दस्तक देने वाला है. इस शो को बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे. खास बात ये है कि शो में टॉप तक पहुंचने के लिए किताबी ज्ञान से ज्यादा कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना होगा.
अनिल कपूर ने खोला ‘इंडिया के टॉप 1%’ का बड़ा ट्विस्ट
मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है. शो के अनोखे फॉर्मेट के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर बताते हैं, ‘मैं भारत का सबसे बड़ा गेम शो, इंडिया के टॉप 1%, लेकर आ रहा हूं. इस शो को जीतने के लिए आपको सिर्फ एक चीज़ की जरूरत है: कॉमन सेंस. आइए, मैं आपको बताता हूं कि यह कैसे काम करता है- मैं आपके सामने 13 सवाल रखूंगा, और ये सभी सवाल कॉमन सेंस पर बेस्ड होंगे.’
उन्होंने आगे कहा, ‘स्टूडियो में बैठे खिलाड़ी इन सवालों के जवाब देंगे – एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ 100 खिलाड़ी. हर खिलाड़ी को गेम की शुरुआत में 1 लाख रुपये मिलेंगे. जैसे-जैसे खिलाड़ी इन 13 सवालों के गलत जवाब देते जाएंगे, उनके 1 लाख रूपये में से रकम हमारे प्राइज पॉट में ट्रांसफर होती जाएगी. 13 सवालों के अंत तक यह प्राइज पॉट बढ़कर 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.’
ये भी पढ़ेंः ‘खाते इस देश का हैं लेकिन…’ नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा ‘लोमड़ी’, बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
घर बैठे भी खेल सकते हैं गेम
शो को और भी इंटरैक्टिव बनाते हुए वो कहते हैं, ‘और इतना ही नहीं! जब स्टूडियो में खिलाड़ी गेम खेल रहे होंगे, तब आप भी घर बैठे खेल सकते हैं. आखिरकार, ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपके कॉमन सेंस को रिवॉर्ड करता है, और पूरे भारत को खेलने के लिए आमंत्रित करता है!’
कब आएगा शो?
ये शो जो 5 सितंबर 2026 से टीवी चैनल स्टार प्लस और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
ये भी पढ़ेंः सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
