हार्दिक पांड्या का भविष्य क्या है और वह IPL 2027 में किस टीम के लिए खेलेंगे? दावा किया जा रहा है कि कई सारी टीमों ने हार्दिक को अपनी टीम में लेने से मना कर दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स समेत कई टीमों का नाम हार्दिक के साथ जोड़ा गया है. इसी बीच KKR के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी है, जिसे देख कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस को पूर्ण विश्वास हो गया है कि हार्दिक KKR में ही आ रहे हैं.
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट के बाद KKR की टीम के पास कोई कप्तान नहीं है. उनकी इस रिटायरमेंट को हार्दिक के ट्रेड की अफवाहों के साथ भी जोड़ा गया.
KKR के पोस्ट से मची सनसनी
दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में अपने स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का वर्कआउट करने का वीडियो साझा किया. वरुण एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन फैंस के लिए खुशी का पल तब आया जब बैकग्राउंड में हार्दिक पांड्या दिखे. हार्दिक ने वरुण के साथ मस्ती करने की कोशिश की.
हार्दिक के इस अपीयरेंस को एक ‘हिंट’ के रूप में देखा जा रहा है. एक यूजर ने कहा कि क्या केकेआर ने हिंट दिया है, हार्दिक कोलकाता में आ रहे हैं. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड शुरू हो चला, जिसमें यह तक दावा किया गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स में आने के बाद हार्दिक कप्तानी करेंगे.
Is admin giving a hint 😂 wait pandya is coming to kkr 💜✅
— KKR Captain 👑 (@sgreatgori) August 12, 2026
Wait for it 😂🏋️♀️ pic.twitter.com/z6E6F2thF9
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 12, 2026
क्रिकबज की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने हार्दिक में बहुत दिलचस्पी दिखाई है. हार्दिक के ट्रेड की दौड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के शामिल होने की खबर भी सामने आई है. हालांकि किसी भी पक्ष से अब तक पुष्टि नहीं हुई है. खबर तो यह भी उजागर हुई है कि मुंबई इंडियंस शायद हार्दिक को ट्रेड करे ही ना.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
खैर फिलहाल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस ने कुछ हद तक मान लिया है कि हार्दिक IPL 2027 में KKR के कप्तान बनने जा रहे हैं.
KKR Admin giving Multiple Hints about Hardik Pandya
CSK Admin giving Hints About Brendon McCullum
😔🙏🏼
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) August 12, 2026
यह भी पढ़ें:
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
