Headlines

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा


Independence Day 2026 : 15 अगस्त का दिन बच्चों के लिए तिरंगा फहराने, देशभक्ति के गीत सुनने और स्कूल के कार्यक्रम देखने के साथ बच्चों को आजादी, एकता, साहस और देश के प्रति जिम्मेदारी का महत्व समझाने का भी अच्छा मौका है. इस खास दिन पर परिवार के साथ समय बिताते हुए बच्चों के लिए ऐसी फिल्में देखी जा सकती हैं, जिनमें मनोरंजन के साथ उन्हें कुछ सीख भी मिले. बच्चों को अगर उनकी उम्र और पसंद के हिसाब से सही फिल्म दिखाई जाए तो बच्चे कहानी और एक्ट के जरिए कई  बातें आसानी से समझ सकते हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि 15 अगस्त पर बच्चों के साथ कौन सी 12 प्रेरक फिल्में देखें. 

छोटे बच्चों के लिए ये फिल्में रहेंगी बेहतर

1. चैन कुली की मेन कुली – यह फिल्म बच्चों को कॉन्फिडेंस रखने और शॉर्टकट की जगह अपनी मेहनत पर भरोसा करने की सीख देती है.

2. स्टैनली का डब्बा – फिल्म सहानुभूति, मिल-बांटकर खाने और मुश्किल परिस्थितियों में भी खुश रहने का संदेश देती है. 

3. चिल्लर पार्टी – बच्चों की एकता और टीमवर्क पर आधारित यह कहानी बताती है कि सही बात के लिए बच्चे भी मिलकर आवाज उठा सकते हैं. 

4. माई फ्रेंड गणेशा – मुश्किल समय में अच्छे विचार और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख देने वाली यह फिल्म छोटे बच्चों के लिए एक ऑप्शन है. 

9 से 13 साल के बच्चों के लिए प्रेरक फिल्में

5. तारे जमीन पर -यह फिल्म समझाती है कि हर बच्चा अलग होता है और हर बच्चे की सीखने की क्षमता और गति एक जैसी नहीं होती है. 

6. आई एम कलाम – फिल्म शिक्षा की अहमियत और मजबूत इरादों के साथ मुश्किल हालात से आगे निकलने का संदेश देती है. 

7. चक दे! इंडिया – टीमवर्क, देश के प्रति निष्ठा और आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एक लक्ष्य के लिए साथ काम करने की सीख मिलती है. 

8.  हवा हवाई: – यह फिल्म मेहनत करते रहने और मुश्किलों के बावजूद हार न मानने की प्रेरणा देती है. 

14 साल से बड़े बच्चों के लिए ये फिल्में

9. रंग दे बसंती – यह फिल्म युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक व्यवस्था को लेकर जागरूकता और अपनी जिम्मेदारी समझने की भावना पैदा करती है. 

10. भाग मिल्खा भाग – असफलताओं से सीख कर अनुशासन और लगातार मेहनत के जरिए सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलती है. 

11. लगान –  मुश्किल चुनौती का सामना एकजुट होकर रणनीति और प्रयास से करने का संदेश देती है. 

12. द बॉय हू हार्नेस्ड द विंड – सीमित संसाधनों के बाद भी अपनी सोच और क्रिएटिविटी से समस्याओं का समाधान निकालने की सीख देती है. 

यह भी पढ़ें – Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट

फिल्म देखने के बाद बच्चों से करें ये बातें

फिल्म खत्म होते ही बच्चों को अपनी राय बताने के जगह उनसे बातचीत करना ज्यादा बेहतर हो सकता है. उनसे पूछा जा सकता है कि उन्हें सबसे अच्छा किरदार कौन लगा और क्यों, अगर वे उस किरदार की जगह होते तो क्या फैसला लेते और फिल्म ने उन्हें किस बात के बारे में सोचने पर मजबूर किया. साथ ही यह भी पूछा जा सकता है कि फिल्म से मिली कौन-सी सीख बच्चे अपनी डेली की लाइफ अपनाना चाहेंगे. 

स्क्रीन टाइम का भी रखें ध्यान

15 अगस्त की छुट्टी पर फिल्म देखने के दौरान स्क्रीन टाइम का बैलेंस बनाए रखना भी जरूरी है. फिल्म शुरू करने से पहले बच्चों के लिए करीब 2 घंटे का स्क्रीन टाइम तय किया जा सकता है. फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें शाम में पार्क या बाहर खेलने के लिए मोटिवेट करें. वहीं खाना खाते समय और सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल या टीवी जैसी स्क्रीन बंद रखने का नियम भी अपनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – 15 August Tiranga Thali: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *