Headlines

Loan News: आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा 2% सालाना ब्याज पर लोन? सरकार का आया जवाब


Loan News: इन दिनों सरकार से लेकर बैंक से जुड़े सभी काम फोन के जरिए हो जाते हैं. फोन में मैसेज, मेल के जरिए कई अपडेट और एड्स भी आते रहते हैं. चाहे फिर कोई सरकारी योजना हो या प्राइवेट योजना. इसी तरह हाल ही में एक मैसेज कई लोगों के पास आ रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम योजना के तहत कम ब्याद दर पर लोन मिल रहा है. इसे लेकर अब खुद सरकार ने जवाब दिया है.

क्या है मैसेज?
दरअसल कई लोगों के फोन में SMS के जरिए एक मैसेज आ रहा, जिसमें लिखा है कि ‘प्रधानमंत्री योजना आधारकार्ड लोन 2% ब्याज, 50% माफ’, इतने मैसेज के बाद एक फोन नंबर भी लिखा हुआ है. जिस पर कॉल करके जानकारी लेने की बात की जा रही है. अब खुद सरकार की तरफ से इस खबर की सच्चाई सामने आई है. आइये जानते हैं.

ये भी पढ़ें: Parking Charge: छोटी कारों पर 15000 तो SUV 25000, सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर लगेगा चार्ज

क्या है खबर की सच्चाई?
वायरल हो रहे इस मैसेज को देखते हुए सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर की सच्चाई को उजागर किया है. इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एजेंसी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर लिखा, ‘ये मैसेज फर्जी है’.

इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘क्या आपके पास भी प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज दर पर लोन दिए जाने का मैसेज आया है? PIBFactCheck के मुताबिक ये मैसेज फर्जी है. ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं. ये साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है. प्रधानमंत्री या भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है.’

योजनाओं की जानकारी के लिए क्या करें
यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि ये ठगों की चाल हो सकती है. केंद्र सरकार की किसी भी लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भी भरोसा करना चाहिए. इसके अलावा कोई भी संदिग्ध मैसेज, मेल या फोटो आपके पास आता है तो उसे आप PIB फैक्ट चेक पर भेजकर सच्चाई का पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गाड़ी खराब हो जाए या हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर ऐसे मिलेगी तुरंत मदद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *