Headlines

अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड


अलीगढ़ पुलिस ने फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की लूट की वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है, पुलिस जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री कारोबारी का ड्राइवर ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला है. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही आरोपियों के कब्जे से लूट के 4 लाख 29 हजार रुपये नकद, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद की है.

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट इलाके के भुजपुरा में स्थित एक फैक्ट्री में लूट की वारदात हुई थी. पीड़ित कारोबारी की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. वरिष्ठ अधिकारियों ने कोतवाली नगर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे.

यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग

पुलिस जांच में मिले अहम सुराग

पुलिस टीम ने फैक्ट्री और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसके अलावा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया. जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई. लगातार की गई छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि इस पूरी वारदात के पीछे फैक्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है. 

कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश

जांच में सामने आया कि कारोबारी का ड्राइवर ही लूट की पूरी साजिश रचने में शामिल था. ड्राइवर को फैक्ट्री की गतिविधियों, नकदी के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी. इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई.  पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर ने अपने साथियों को फैक्ट्री में मौजूद नकदी और वहां की परिस्थितियों की जानकारी दी थी, जिसके आधार पर वारदात को अंजाम दिया गया.

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक, पुलिस ने लूटकांड में शामिल सलमान, धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटी, मिंटू, करन और रामअवतार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मारपीट, चोरी, लूट और अन्य संगीन धाराओं से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं.

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *