Headlines

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर ओपनिंग! अमाल मलिक बोले- ‘शोज बढ़ाने पड़ जाएंगे’


बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी काफी टाइम से अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में है. वहीं आज, 14 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में वो एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग नजर आ रहे हैं.  फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद जताई है. वहीं, सिंगर अमाल मलिक ने भी फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है.

‘आवारापन 2’ की बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
राज बंसल ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘आवारापन 2’ की बड़ी ओपनिंग की उम्मीद जताई है. उन्होंने लिखा कि कम शोज होने के बावजूद ‘आवारापन 2’ के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग करने की उम्मीद है.

आवारापन 2 को लेकर अमाल मलिक का बड़ा दावा 
राज बंसल की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सिंगर अमाल मलिक ने कहा, ‘शोज बढ़ाने पड़ जाएंगे, फिल्म का पहला दिन जबरदस्त रहने वाला है.’ बता दें, फिल्म का इमोशनल टाइटल ट्रैक ‘ये आवारापन’अमाल मलिक ने कंपोज किया है.

ये भी पढ़ेंः Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन

‘आवारापन 2’ ने बनाया रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ ने बुक माई शो पर प्री सेल में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. ये साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी प्री सेल करने वाली फिल्म बन गई है. इसने बुक माई शो पर पहले दिन के लिए 290K की टिकट सेल की है. 

 सैकनिल्क के मुताबिक, आवारापन 2 की एडवांस बुकिंस में 8.57 करोड़ की कमाई हो गई है. वहीं, ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 11.36 करोड़ पहुंच गया है.

‘आवारापन 2’ के बारे में
बता दें, ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. ‘आवारापन 2’ को विशेष फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

सनी देओल की फिल्म से है क्लैश
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है.

ये भी पढ़ेंः Awarapan 2 Release Live: ‘आवारापन 2’ करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, शुक्रवार सुबह 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में 11.36 करोड़ हुआ कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *