Headlines

Video: ट्रेंड बना ट्रैजेडी! पापा की परी ने IPL में उछाली अंगूठी और लग गया 70 हजार का चूना, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया के इस दौर में लोग वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे. कोई पहाड़ की चोटी पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा है तो कोई भीड़ के बीच अजीबोगरीब स्टंट कर रहा है. रील्स की दुनिया में एक ट्रेंड चलता है और देखते ही देखते लाखों लोग उसे कॉपी करने लगते हैं. लेकिन कई बार यही ट्रेंड लोगों पर इतना भारी पड़ जाता है कि हंसी-मजाक का मामला सीधे नुकसान में बदल जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जिसने IPL मैच के दौरान एक ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश की, लेकिन उसका ये छोटा सा एक्सपेरिमेंट इतना महंगा पड़ गया कि अब वो वीडियो देखकर शायद ही मुस्कुरा पाए.

IPL मैच बना नुकसान का मैदान

ये पूरा मामला 11 अप्रैल का है जब महाराजा यादविंद्र सिंह PCA स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था. स्टेडियम में जहां एक तरफ चौके-छक्कों की गूंज थी, वहीं दूसरी तरफ एक महिला के साथ ऐसा हादसा हो गया जिसने उसका दिन ही नहीं बल्कि जेब भी हल्की कर दी. महिला का नाम मधु प्रिया बताया जा रहा है, जो मैच का मजा लेते हुए सोशल मीडिया के एक ट्रेंड को रिकॉर्ड करने लगीं. लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये ट्रेंड उनके लिए ट्रैप बन जाएगा.

ट्रेंड बन गया ट्रैजेडी, पापा की परी ने खोई अंगूठी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड काफी वायरल है जिसमें लोग अंगूठी को हवा में उछालने का नाटक करते हैं और कैमरे में उसे कैप्चर करते हैं. मधु प्रिया भी यही करना चाहती थीं. लेकिन जैसे ही उन्होंने कैमरे के सामने ये स्टंट किया, अंगूठी सच में उनके हाथ से छूट गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंगूठी उछलकर कहीं गिर जाती है और अगले ही पल उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं. जो पल पहले तक मस्ती का था, वो अचानक टेंशन में बदल गया.

स्टेडियम में शुरू हुई तलाश

अंगूठी गिरते ही मधु प्रिया और उनके आसपास बैठे लोग उसे ढूंढने में जुट गए. सीटों के नीचे, आसपास की जगहों पर हर तरफ तलाश की गई, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी अंगूठी का कोई सुराग नहीं मिला. बताया जा रहा है कि इस अंगूठी की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी. यानी एक छोटी सी रील बनाने के चक्कर में बड़ा नुकसान हो गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, “ट्रेंड ट्राय किया और ट्रैजेडी बन गई.” दूसरे ने कमेंट किया, “70,000 की रील पड़ गई.” वहीं एक और यूजर बोला, “अब से ट्रेंड करने से पहले जेब भी चेक कर लिया करो.” कुछ लोगों ने सहानुभूति भी जताई, लेकिन ज्यादातर यूजर्स इसे एक सीख की तरह देख रहे हैं कि सोशल मीडिया के चक्कर में कभी-कभी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *