आज, 15 अगस्त है. इस खास मौके पर देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है. टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस खास मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते नजर आए. अंकिता लोखंडे से लेकर सुरभि ज्योति तक, कई टीवी सितारो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने दी बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे को गोल में लिए हुए वंदे मातरम गाती नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आजादी के 80 साल. गर्व के 80 साल. आज हम उन सभी बहादुर लोगों को नमन करते हैं जिन्होंने उस आजादी के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया, जिसमें हम आज गर्व से सांस ले रहे हैं. तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है, ये हमारा गर्व, हमारी पहचान, हमारी ताकत और करोड़ों सपनों की भावना है.’
ये भी पढ़ेंः सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
देबिना बनर्जी ने बेटियों संग मनाया जश्न
एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी अपनी बेटियों के साथ एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘जहां मन बिना किसी डर के हो और सिर गर्व से ऊंचा रहे…’ मैं अपनी बेटियों के लिए ऐसे ही भारत का सपना देखती हूं. निडर, आजाद, बिना किसी झिझक के, जैसी वे हैं, वैसी ही.’
दिव्यांका त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी एक AI-जेनेरेटेड फोटो शेयर की है, जिसमें वो तिरंगा फरतारी नजरआ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आजादी ख्यालों की. आजादी अपनी शर्तो पर जीने की. आजादी सपने देखने की, सवाल पूछने की, आजादी अपनी पहचान खुद चुनने की. क्योंकि आजादी सिर्फ मिली हुई विरासत नहीं, हर रोज जिया हुआ एक हक है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’
सुरभि ज्योति ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आजादी सिर्फ वो स्वतंत्रता नहीं है जो हमें विरासत में मिली है , ये हमारे बाद आने वालों के लिए एक ज्यादा दयालु, मजबूत और बेहतर भारत बनाने की जिम्मेदारी भी है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’
अंकिता लोखंडे ने भी दी शुभकामनाएं
अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्वतंत्रता दिवस को लोगों को की शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ेंः शिल्पा शेट्टी ने यूं मनाया आजादी का जश्न, पैप्स को बांटी मिठाई
