बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. कपल 11 साल से रिश्ते में हैं. दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा है, लेकिन हाल ही में कपल ने अपनी लव स्टोरी और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की.
शादी पर क्या बोले फिल्ममेकर
हाल ही में जेनिस सिक्वेरा के साथ बातचीत में फिल्ममेकर ने अपने और शुभ्रा शेट्री के रिश्ते पर बात की. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कभी-कभी एज गैप की वजह से उन्होंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की कोशिश की थी.
शादी को लेकर पूछे जाने पर अनुराग ने बताया कि शुभ्रा शादी में विश्वास नहीं करतीं. उन्होंने कहा, ‘मैं उनके साथ बहुत खुश हूं और उनके साथ रहना चाहता हूं. मैं इतना स्वस्थ रहना चाहता हूं कि जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, उनसे ज्यादा जी सकूं. क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो उसके बाद क्या हो सकता है? मैं इसके बारे में बहुत सोचता हूं. लेकिन मेरी सोच यही है कि जब तक हमारे पास वो है, जो हमने अब पाया है, मैं किसी भी चीज से खुश हूं. मैं इसे खोना नहीं चाहता.’
ये भी पढ़ेंः निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा ‘चुगलीस्टार’? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
एज गैप पर बात करते हुए अनुराग ने कहा, ‘हमारे बीच भी ऐसे पल आए हैं. हम इसे लेकर सचेत रहे हैं. मैं ज्यादा कॉन्शस रहा हूं. एक समय ऐसा भी था जब मैं इसे खुद से दूर करने की बहुत कोशिश कर रहा था. क्योंकि शुभ्रा के चेहरे से उनकी उम्र का पता नहीं चलता. वो आज भी वैसी ही दिखती हैं. जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई और वो वैसी ही दिखती रहीं, तब मैं थोड़ा ज्यादा कॉन्शस होने लगा.’
कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी?
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए शुभ्रा ने बताया कि अनुराग ने ही सबसे पहले अपने दिल की बात कही थी. उन्होंने कहा कि अनुराग ने उन्हें बताया था कि अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस की वजह से वो जानते हैं कि उनके दिल में क्या है. हालांकि, उन्होंने शुभ्रा को पूरा समय दिया और कहा कि वो अपनी जिंदगी को समझें और अपने हिसाब से फैसला लें.

शुभ्रा ने बताया कि अनुराग कश्यप चाहते थे कि वो अपने फैसले खुद लें और रिश्ते की वजह से खुद को बंधा हुआ महसूस न करें. उन्होंने शुभ्रा से कहा था कि वो बाहर जाएं, दुनिया देखें और अगर मन हो तो वापस उनके पास लौट आएं.
कैसा था पैरेंट की रिएक्शन?
शुभ्रा ने ये भी बताया कि उनके रिश्ते पर उनके माता-पिता का रिएक्शन कैसा था. उन्होंने कहा कि वो उनके माता-पिता की चिंता को समझती हैं, क्योंकि जब उन्होंने अनुराग को डेट करना शुरू किया था, तब वो 20 की उम्र में थीं, जबकि अनुराग उनसे काफी बड़े थे और पहले दो बार शादी कर चुके थे. हालांकि, शुभ्रा का मानना है कि उनके माता-पिता ने उस समय की सिचुएशन को समझदारी के साथ हैंडल किया.

कौन हैं शुभ्रा शेट्टी?
शुभ्रा शेट्टी ने पहले अनुराग कश्यप के को-फाउंड किए गए प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. दोनों को पहली बार 2015 में साथ देखा गया था, जबकि अनुराग ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकारा था.
शुभ्रा 30 की उम्र में हैं, जबकि अनुराग कश्यप 53 साल के हैं. दोनों के बीच करीब 20 साल का एज गैप है. शुभ्रा ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.
ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
