कर्नाटक में होटल और रेस्टोरेंट के खाने को लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग (FDA) छापेमारी अभियान चला रहा है, जिसने बाहर खाने वालों की चिंता बढ़ा दी है. FDA की ये कार्रवाई बड़े होटलों और नामी फूड चेन में भी की जा रही है. इसी के तहत मैसूरु में जांच के दौरान कई होटलों से एक्सपायर्ड चिकन और मीट जब्त किया गया. इसके अलावा मंगलुरु के KFC आउटलेट में भी ग्राहक की शिकायत के बाद अचानक छापेमारी की गई.
ग्राहक ने अपनी शिकायत में KFC आउटलेट के चिकन पेरी पेरी लेग्स के बासी होने का आरोप लगाया था. इसके बाद मंगलुरु के सिटी सेंटर में KS राव रोड पर स्थित KFC आउटलेट पर फूड सेफ़्टी अधिकारियों ने अचानक छापेमारी की. ये कार्रवाई ग्राहक की शिकायत के बाद की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए चिकन में बदबूदार चिकन मिला.
Mangaluru, Karnataka: Food safety officials conducted a surprise raid at a KFC outlet in Mangaluru’s City Centre on K.S. Rao Road following a customer complaint alleging that they received spoiled, foul-smelling chicken ordered online.
During the inspection of the kitchen,… pic.twitter.com/K0InEr2ghz
— ANI (@ANI) August 15, 2026
FDA के अधिकारियों ने किचन, स्टोर रूम और कोल्ड स्टोरेज की जांच के दौरान गो-डाउन को सील कर दिया और खाने के सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कहां-कहां हुई छापेमारी
कर्नाटक के मैसूरु के अलावा बेंगलुरु और मंगलुरु समेत कई शहरों में होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट और दूसरे फूड आउटलेट में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जांच के दायरे में हैं. अधिकारियों को कई जगह एक्सपायर्ड सामान, खराब सब्जियां, फंगस और मीट को सही तापमान पर स्टोर नहीं करने जैसी कमियां मिली हैं.
हाल की इन कार्रवाइयों में कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से कुल मिलाकर 1,000 किलो से ज्यादा असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. इन सबके अलावा अधिकारियों ने सरकारी इमारतों में चलने वाले फूड आउटलेट्स की भी जांच की. बेंगलुरु के विधान सौधा, विकास सौधा और आरोग्य सौधा में संचालित कुछ फूड सेंटर में भी खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी मिली. अधिकारियों के मुताबिक कुछ जगहों पर साफ-सफाई की कमी थी.
ये भी पढ़ें
‘दिमागी नक्सल’ विवाद पर बोले सौरव दास: ‘युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है’
