Headlines

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (16 अगस्त) को राजस्थान के अलवर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी हस्तांतरण, 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण किया. इसके साथ ही गृहमंत्री ने राजस्थान सरकार के 6,453 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाभारत काल से जिन्होंने पांडवों को आश्रय दिया, वो यही मातृ भूमि है. आज अटल जी की पुण्यतिथि है, आज ही अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से घोषित हो रहा है. अटल जी को देश का हर गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम से याद करता रहेगा. पूरा देश उनको सुशासन के लिए भी याद करेगा.

‘अटल बिहारी वाजपेयी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित किया’

अमित शाह ने आगे कहा, ”श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय के लिए समर्पित कर दिया. आज राजस्थान के निम्बाहेड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. अटल जी ने सुशासन, विकास और राष्ट्रप्रथम की राजनीति की जो नींव रखी, उनकी यह प्रतिमा युवाओं को उन्हीं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी.” 

‘अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया’

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने पक्ष से लेकर विपक्ष तक, हर परिस्थिति में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया. प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने पूरे विश्व के दबाव के सामने बिना झुके पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया.

 उन्होंने कहा, ”अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार बने तो कलम से राष्ट्रवाद, कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति और प्रधानमंत्री बने तो राष्ट्र की सुरक्षा व सुशासन को आगे बढ़ाया. हर भूमिका में राष्ट्र को सर्वोपरि रखने के कारण ही वे अजातशत्रु कहलाए.”

‘500 करोड़ की डेयरी की व्यवस्था बीजेपी की सरकार ने की’

केंद्रीय गृहमंत्री ने ये भी कहा कि आज एक ही मंच से प्रधानमंत्री मोदी का ज्ञान का संकल्प पूरा हो रहा है. उन्होंने ज्ञान कि व्याख्या में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं को प्राथमिकता में रखा है. शाह ने कहा, ”अगर 2047 में भारत को पूर्ण विकसित बनाना है तो इन वर्गों को शक्तिशाली बनाना होगा. आज इसी मंच से किसानों को किसान सम्मान निधि, पशुपालकों के लिए 500 करोड़ की डेयरी की व्यवस्था, युवाओं को नौकरी और महिलाओं के लिए सरस डेयरी का एक्सटेंशन का काम BJP की सरकार ने किया है.”

किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा- अमित शाह

उन्होंने आगे कहा कि तीन लाख लीटर प्रोसेसिंग डेयरी का प्लांट का भूमि पूजन हुआ है, जिसको भविष्य में पांच लाख लीटर कर दिया जाएगा. ये प्रोजेक्ट गरीब पशुपालकों को संबल देगा. शाह ने आगे कहा, ”आज अलवर को अलवा सरस डेयरी के और चार प्लांट 274 करोड़ के भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में शुरू हो रहे हैं और इसके साथ-साथ फलोदी, डीडवाना, बालोतरा और प्रतापगढ़ में चार जिला बैंक की शुरुआत भी आज हो रही है. अब किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलेगा. 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ”आज डीबीटी के माध्यम 152 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री योजना का ट्रांसफर हुआ है. इसके साथ-साथ 6453 करोड़ रुपए के 956 कामों का भी शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ है. इसको कहते हैं, डबल इंजन की सरकार.”

कांग्रेस का सूफड़ा साफ होने वाला है- अमित शाह

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ”कांग्रेस वाले अभी भी झगड़ा लगाने में ही लगे हैं. राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को ही चुनना तय किया है, और कांग्रेस का सूफड़ा साफ होने वाला है. आज मैं कांग्रेसियों को कहना चाहना है कि एमएसपी पर सबसे ज्यादा अनाज किसी ने खरीदा है तो वो नरेंद्र मोदी की सरकार ने खरीदा है. सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से देश के हर गांव को समृद्ध करने का लक्ष्य मोदी सरकार ने रखा है.”

‘वंदे मातरम् का अपमान…’, गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *