‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस का फेवरेट शो है. शो में कई स्टार्स आए और कई छोड़कर चले गए. इन्ही में से एक हैं एक्ट्रेस निधि भानुशाली. निधि ने शो में सोनू का रोल प्ले किया था. उन्हें सोनू के रोल में बहुत पसंद किया गया था. निधि काफी समय तक शो का हिस्सा रही थीं. हालांकि, फिर उन्होंने शो छोड़ दिया. हाल ही में एक्ट्रेस को पैपराजी ने कैमरे में कैद किया.
निधि भानुशाली हुईं स्पॉट
निधि भानुशाली को हाल ही में स्पॉट किया गया. वो व्हाइट कलर के सूट में दिखीं. उन्होंने पिंक कलर का लहरिया दुप्ट्टा पहना हुआ था. उन्होंने व्हाइट स्लिपर पहनी थी. साथ ही उन्होंने बालों को ओपन छोड़ा था. वो बिना मेकअप के दिखीं. निधि ने नोजरिंग भी पहनी थी. पूरे लुक में वो बहुत सुंदर लग रही थीं. उन्होंने पैपराजी को हैलो किया.
बता दें कि निधि ने तारक मेहता छोड़ने के बाद लाइमलाइट की दुनिया से दूरी बना ली थी. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और उन्हें ट्रैवलिंग का भी काफी शौक है. उनके फोटोज और वीडियोज काफी वायरल रहते हैं. निधि अपनी जिंदगी बिंदास तरीके से जीती हैं. निधि 27 साल की हैं. उन्होंने 2024 में एक शो सिस्टरहुड भी किया था.
ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
शो को हुए 18 साल
तारक मेहता की बात करें तो शो 18 सालों से चल रहा है. शो को असित मोदी ने बनाया है. इस शो में एक गोकुलधाम नाम की सोसायटी बनाई गई है और इस सोसायटी में अलग-अलग धर्म-जाति के लोग मिलजुलकर रहते हैं. शो की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. शो में दिलीप जोशी, मंदार चांदवडकर, तनुज महाशब्दे, मुनमुन दत्ता, सोनालिका जोशी, श्याम पाठक, अमित भट्ट जैसे स्टार्स हैं. शो सोनी सब पर रात साढ़े 8 बजे आता है. 28 जुलाई को शो को 18 साल पूरे हुए. इस मौके पर मेकर्स ने पार्टी रखी और सेलिब्रेशन किया.
ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, शनिवार का बॉक्स ऑफिस
माधवी के अचार को लेकर तारक मेहता में बवाल
शो में माधवी भिड़े और आत्माराम भिड़े हाल ही में परेशानी में फंस गए थे. दरअसल, माधवी अचार-पापड़ का बिजनेस चलाती हैं. शो में दिखाया गया कि उनके पास काफी बड़ा नींबू-मिर्च के अचार का ऑर्डर आया था. जिसे माधवी ने समय पर पूरा कर लिया था. हालांकि, बाद में पता चला कि किसी कस्टमर ने शिकायत की है कि उनके अचार में कांच का टुकड़ा मिला है. इसके बाद माधवी का अचार और पापड़ का लाइसेंस जब्त हो जाता है.
इसके बाद पूरी तहकीकात होती है और पता चलता है कि कोई माधवी के नाम से डुप्लीकेट अचार बना रहा है और बेच रहा है. कांच का टुकड़ा उसी में निकला था. फिर FDA की टीम डुप्लीकेट अचार बनाने वाले को पकड़ लेती है और माधवी को अपना लाइसेंस मिल जाता है.
