Headlines

‘…तो सत्ता से बाहर नहीं होते’, संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना


उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है, उन्होंने कहा,”अगर वे पीड़ितों का सम्मान करते रहते, तो सत्ता से बाहर नहीं होते.” उन्होंने यह बयान आज पत्रकारों के सवालों पर दिया, जब उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा पिछड़ों की राजनीति पर सवाल पूछा.

संजय निषाद ने कहा कि अगर पिछड़ों के इतने हितैषी थे तो सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट क्यों नहीं लागू की. कुछ हजार परिवार ही लाखों लोगों के अधिकार पर कब्जा किये बैठे हैं. पिछली सरकारों में काम हुआ होता तो आज स्थिति ये न होती.

यह भी पढ़ें: ‘चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’, अखिलेश यादव का RLD पर तंज

वर्तमान सरकार में सभी को अवसर का दावा 

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दावा किया कि वर्तमान की एनडीए सरकार में पिछड़ी जातियों को समान अवसर और सम्मान मिल रहा है.पिछली सरकारों ने ध्यान ही नहीं दिया. अब जो भी अखिलेश यादव या विपक्षी दल दावा कर रहे हैं उन पर जनता साथ नहीं है. संजय निषाद इससे पहले भी पीडीए को लेकर भी तंज कस चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर सत्ता में रहते हुए सपा शहीदों का सम्मान करती, संघर्ष करने वाली जातियों के लिए काम करती तो आज उसकी यह स्थिति न होती.

अखिलेश यादव सत्ता पक्ष के निशाने पर 

यहां बता दें कि न सिर्फ बीजेपी नेता और मंत्री बल्कि सहयोगी पार्टी के नेता भी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधने से नहीं चूकते. ओम प्रकाश राजभर रोजाना ही किसी न किसी मुद्दे पर अखिलेश यादव पर तंज कसते हैं. संजय निषाद भी मुद्दों पर उन्हें घेरते हैं. जबकि बीजेपी में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही सीएम योगी भी पीछे नहीं रहते.

हालांकि संजय निषाद के बयान पर अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दोनों तरफ से बयानबाजी अभी और तेज होगी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *